अवैध शराबक्राईम /पुलिसचिल्फीन्यूजमुंगेली/लोरमी

बोडतरा में अवैध शराब पर पुलिस की दबिश: 291 पाव (52.38 बल्क लीटर) के साथ आरोपी गिरफ्तार

लोरमी22 अगस्त ग्राम बोड़तरा कला में सायबर सेल एवं स्थानीय पुलिस ने दबिश देकर आरोपी के कब्जे से 291 पाव देशी प्लेन शराब (कुल 52.38 बल्क लीटर) कीमती 23280 रूपये एवं शराब ब्रिकी रकम 300 रूपये के साथ आरोपी सुखनंदन जायसवाल निवासी बोड़तरा कला के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत अपराध क्रमांक 115/26 धारा 34(2),59 (क) केतहत गिरफ्तार जेल भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल  के द्वारा जिले मे नशे के विरूद्ध चलाये जा विशेष अभियान ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत माह जनवरी से अब तक आबकारी एक्ट के तहत 302 प्रकरण मे 308 आरोपी से 658.09 बल्क लीटर ष्शराब लगभग 2.68 लाख से अधिक राशि के शराब जप्त किया गया है ।

 पुलिस ने बताया की 21 अगस्त को पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बोड़तरा कला का सुखनंदन जायसवाल अपने पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे अवैध एवं अधिक मात्रा मे देशी प्लेन शराब रखकर अवैध धन कमाने के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई और मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति/संदेही आरोपी सुखनंदन जायसवाल को हिरासत मे लेकर विधिवत तलाशी ली गई। 

आरोपी

              तलाशी के दौरान गवाहों के समक्ष पुजा जनरल किराना दुकान के परछी मे रखे 03 नग बोरी को चेक किया गया जिसमे 02 बोरी मे 100-100 नग, 01 बोरी मे 91 नग देशी प्लेन शराब अधिक मात्रा मे मिला, आरोपी सुखनंदन जायसवाल पिता स्व.सेवाराम उम्र 46 वर्ष निवासी बोड़तरा कला, थाना चिल्फी, जिला – मुंगेली, छ.ग. के कब्जे से अत्यधिक मात्रा मे 291 पाव देशी प्लेन शराब, प्रत्येक 180 एमएल, (कुल 52.38 बल्क लीटर), अनुमानित कीमत 23280/- एवं शराब ब्रिकी किये हुये नगदी रकम 300 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के द्वारा जिला मुंगेली में नशे एवं शराब कोचियों के विरुद्ध विशेष अभियान *“ऑपरेशन बाज”* चलाया जा रहा है जिसके तहत नशे के विरूद्ध जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को सख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है, इस अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी माधुरी धिरही के नेतृत्व में साइबर सेल एवं थाना चिल्फी पुलिस द्वारा संयुक्त कार्यवाही, अधिक मात्रा मे शराब रखकर ब्रिकी करने वाले के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई।

 ऑपरेशन बाज’’* के तहत लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है, जिले मे *‘‘ऑपरेशन बाज’’* के तहत 01 जनवरी 2026 से 20.08.2026 तक अवैध शराब के विरूद्ध कुल 302 प्रकरण मे 308 आरोपी से 685 बल्क लीटर शराब अनुमानित कीमत 02 लाख 68 हजार 922 रूपये एवं 27 नग मोटरसायकल एवं 01 नग चारपहिया वाहन जप्त कर कार्यवाही कार्यवाही की गयी है। 

जिला मुंगेली मे ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत नशे के विरूद्ध कार्यवाही (01 जनवरी 2026 से 20.08.2026 तक) कार्यवाही 1.अंग्रेजी शराब  :- प्रकरण 1 –  आरोपी 1 –  शराब 15.60 लीटर रूपये – 13,520 एवं 01 नग मो.सा., 2. देशी शराब :- प्रकरण 276 – आरोपी 279 – शराब  480.68  लीटर – कीमती 2,30,835 – मो.सा. 26 नग एवं 01 नग चार-पहिया, महुआ शराब :- प्रकरण 25  – आरोपी 28 –  कच्ची शराब 188.81 लीटर – कीमती 24567 रूपये  कुल योग :- प्रकरण 302 – आरोपी  308 – शराब 685.09 लीटर – कीमती 2,68,922 रूपये, 27 नग मो.सा. एवं 01 नग चार-पहिया सामिल है।

 उक्त कार्यवाही में निरीक्षक रघुवीर लाल चंद्रा (प्रभारी, थाना चिल्फी), उपनिरी.सत्येन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, साइबर सेल), सउनि मनकराम धु्रव, संतोष लोधी, प्र.आर.नरेश यादव, शेषनारायण कश्यप, पारस टोण्डे, आर. भेषज पाण्डेकर, परमेश्वर जांगड़े, भेलेश्वर जायसवाल, मनीष प्रधान की  भूमिका रही।

Latest