
हरिपथ:लोरमी– 2 अगस्त सर्व यादव समाज जिला मुंगेली के तत्वावधान में रविवार को नगर के समाजिक भवन रानीगांव में तहसील ग्रामीण एवं नगरीय इकाई का समाज के विभिन्न उपवर्गों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
चुनाव की प्रक्रिया पर्यवेक्षक दरबारी यादव (कोतरी) एवं अंकालू यादव रबेली की देखरेख में संपन्न हुई। नगरीय इकाई की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष: पत्रकार राहुल यादव , उपाध्यक्ष: शिवशंकर यादव ,सचिव: राकेश यादव ,कोषाध्यक्ष: छेदूराम यादव सहित अन्य सामिल है।

ग्रामीण इकाई की नई कार्यकारिणी अध्यक्ष: शत्रुघ्न यादव ,उपाध्यक्ष: विनोद यादव , सचिव: दुर्गेश यादव , कोषाध्यक्ष: सतीश यादव ,सह सचिव: देव प्रसाद यादव , संगठन मंत्री: लोमश यादव सामिल है।
बैठक में आगामी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं मटकी फोड़ महोत्सव के सफल आयोजन करने निर्णय लिया है। समाज ने युवाओं की भागीदारी बढ़ाने तथा सामाजिक एकता एवं विकास के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
बैठक में जिला अध्यक्ष नरेशराम यादव, जिला महासचिव देवीशंकर यादव प्रदेश प्रतिनिधि परसादी यादव जिला उपाध्यक्ष संजू यादव, योगेंद्र यादव, लखन यादव, शत्रुघ्न यादव, फागूराम यादव तहः लालपुर थाना अध्यक्ष रवि यादव, गिरधारी लाल यादव, अविश यादव, डा. कृष्णा यादव घनश्याम यादव, अदालत यादव चित्तकुमार यादव, विजयकुमार यादव, अजय यादव, ऋषि यादव सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन युवा उपस्थित रहे।