क्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़न्यूजबिलासपुर/कोटाहत्या

पैसों के लेनदेन पर ग्रामीण की बेरहमी से हत्या: दो आरोपीयो को पुलिस ने किया गिरफ्तार..

हरिपथ:कोटा– 30 जुलाई ग्राम खुरदूर में पैसों के लेनदेन को लेकर दो आरोपियों ने डंडे से पिटाई कर हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। पुलिस हत्या के गंभीर प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा एवं घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर जप्त किए गए।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 29 जुलाई 2026 को रात्रि लगभग 9:10 बजे ग्राम खुरदूर स्थित विकास किराना स्टोर के सामने दुकान के सामान एवं पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में सिदेशी बघेल पिता कार्तिक राम बघेल उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम खुरदूर पर बाँस के डंडे से प्राणघातक हमला किया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर थाना कोटा पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची तथा मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण, शव पंचनामा एवं प्रत्यक्षदर्शी गवाहों के कथनों के आधार पर हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।

विवेचना के दौरान संदेही निखिल यादव पिता बेदराम यादव उम्र 23 वर्ष, निवासी कलारतराई, बजरंग चौक, थाना कोटा एवं अंकुश रजक पिता भागवत रजक उम्र 22 वर्ष निवासी ग्राम खुरदूर, थाना कोटा को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ एवं गवाहों के समक्ष दर्ज मेमोरेंडम कथनों के आधार पर घटना में प्रयुक्त रक्तरंजित बाँस का डंडा (आला-ए-कत्ल) तथा घटना के समय पहने गए रक्तरंजित कपड़े बरामद कर विधिवत जप्त किए गए।

संपूर्ण मेमोरेंडम एवं जब्ती की कार्रवाई की वीडियोग्राफी एवं फोटोग्राफी ई-साक्ष्य ऐप के माध्यम से कर डिजिटल साक्ष्य सुरक्षित किए गए। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर उनके परिजनों को सूचना दी गई तथा चिकित्सीय परीक्षण उपरांत माननीय न्यायालय पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के द्वारा हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी करने निर्देशित किए जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण)  मधुलिका सिंह एवं अनुविभागीय पुलिस अधिकारी  नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी कोटा  शशिकांत भारद्वाज के नेतृत्व में थाना कोटा पुलिस ने हत्या के एक गंभीर प्रकरण का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

उक्त सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी शशिकांत भारद्वाज, सउनि शिव कुमार साहू, प्रधान आरक्षक सत्य प्रकाश यादव तथा आरक्षक संजय श्याम, जलेश्वर साहू, खिलावन नेताम, कौशल बिंझवार एवं विनोद यादव का योगदान रहा।

Latest