क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/लोरमी

दिव्यांग युवती के साथ बलात्कार: आरोपी को 24 घण्टे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हरिपथ:लोरमी-27 जुलाई दिव्यांग युवती के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए 23 घण्टे में आरोपी सोनू उर्फ जगन बघेल को ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर से  गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया है।  

पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 25.07.2026 के दोपहर 12 बजे पति-पत्नि खेत में काम करने गये हुये थे घर मे छोटी बेटी अकेली थी जो दाहिने हाथ एवं दाहिने पैर से दिव्यांग हैं करीबन 02.00 बजे प्रार्थी एवं उसकी पत्नि वापस घर आये तो देखे कि इसकी पुत्री जमीन में बैठकर रो रही थी और बताई कि पडोस के सोनू उर्फ जगन बघेल घर में आकर जबरदस्ती बलात्कार किया हैं कि रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।  

         वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये त्वरित कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया जिसके परिपालन मे अति. पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन मे थाना लालपुर पुलिस टीम द्वारा मामले मे त्वरित विवेचना करते हुये दिव्यांग युवती का कथन एवं स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, तथा अन्य गवाहों का कथन लेखबद्व कर साक्ष्य एकत्रित करते हुये संदेही सोनु उर्फ जगन बघेल के छिपने के संभावित स्थानों पर लगातार छापेमारी की गई।

दिनांक 26.07.2026 को मुखबीर से पता – चला कि उक्त सोनु उर्फ जगन बघेल जो ग्राम बेलसरा जिला बिलासपुर मे छिपा है, कि पुलिस टीम द्वारा तत्काल रवाना होकर घेराबंदी कर सोनु उर्फ जगन बघेल (उम्र 27 वर्ष) को हिरासत मे लेकर पुछताछ करने पर घटना कारित करना स्वीकार करने एवं अपराध सबुत पाये जाने से आरोपी के विरूद्ध थाना लालपुर मे अपराध क्रमांक 119/26 धारा 64(1),64(2) बी.एन.एस.के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। 

 उक्त कार्यवाही मे उपनिरी. सुन्दर लाल गोरले (प्रभारी, सायबर सेल), निरी. सीमा,  सुरेन्द्र कुर्रे, आर. देवेन्द्र नागरे, जाशल नेताम, गुलाब रात्रे, अनिता नेताम की भुमिका रही।

Latest