बांध में मछली चोरी करते पकड़े जाने की रंजिश रखकर चौकीदार की निर्मम हत्या:तीन आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिपथ:बिलासपुर/रतनपुर–13 जुलाई खूंटाघाट मछली चोरी करने के दौरान पकड़े जाने पर रंजिश रखते हुये बाँध की रखवाली करने वाले चौकीदार की योजनाबद्ध तरीके से निर्मम हत्या करने वाले आरोपियों के खिलाफ त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस ने 24 घंटे के अंदर
आरोपी – कान्हा धीवर ऊर्फ गोलू पिता निरंजन धीवर उम्र 34 वर्ष, अनिश धीवर ऊर्फ छोटू पिता सुखदेव धीवर उम्र 22 वर्ष,शुभम प्रधान ऊर्फ शोभू पिता रवि प्रधान उम्र 21 वर्ष सभी निवासी नवागाँव (गिरजाबंद) थाना रतनपुर जिला बिलासपुर छ.ग. को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनाँक 12/07/2026 को प्रार्थी श्याम सिंह पोर्ते निवासी मेलनाडीह थाना रतनपुर का रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी व तिरिथ राम यादव खॅुटाघाट बाँध में चौकीदार का काम करते हैं, जो कि कुछ दिन पहले बॉध की रखवाली दौरान नवागाँव निवासी गोलू धीवर और अनिश धीवर को बाँध में मछली चोरी करते हुये पकड़ने पर तिरिथ राम यादव द्वारा चोरी का विडियो बनाया गया था, चोरी करते पकड़े जाने पर गोलू और अनिश चौकीदार तिरिथ राम के मोबाईल को तोड़ दिये थे, जिसकी शिकायत तिरिथ राम द्वारा थाने में करने पर गोलू धीवर द्वारा मोबाईल को बनवाने के की बात बोलने पर दोनों पक्ष में आसी समझौता हुआ था। मोबाईल नहीं बनवाने पर तिरीथ राम यादव, श्याम सिंह पोर्ते व विक्की ठाकुर के द्वारा गोलू धीवर के घर जाकर मोबाईल बनवाने की बात बोले थे, इसी बात से चिढ़कर गोलू धीवर और अनिश धीवर, तिरिथ राम यादव और प्रार्थी श्याम सिंह से रंजिश रखते थे, गोलू और अनिश के द्वारा तिरिथ राम और श्याम सिंह को मारने की योजना बनाया गया,।

दिनाँक 11/07/2026 को रात्रि में श्याम सिंह पोर्ते और तिरीथ राम यादव जब खॅुटाघाट बाँध रखवाली करने अपने मोटर सायकल से जा रहे थे तब कान्हा ऊर्फ गोलू धीवर, अनिश धीवर ऊर्फ छोटू व उसके साथी शुभम प्रधान अपने स्कार्पियो वाहन को मोटर सायकल के सामने अड़ा दिये जिससे तिरिथ राम व श्याम सिंह के मोटर सायकल से गिरने से दोनों के साथ डण्डा से मारपीट करने लगे, वहाँ से श्याम सिंह पोर्ते अपनी जान बचाकर भाग गया, और तिरिथ राम यादव को गोलू धीवर, अनिश धीवर व शुभम प्रधान तीनों मिलकर जान से मारकर हत्या कर दिये। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना रतनपुर में हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर थाना प्रभारी द्वारा उक्त घटना के संबंध में उच्च अधिकारियों को अवगत कराकर, उच्च अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी कान्हा धीवर ऊर्फ गोलू, अनिश धीवर, शुभम धीवर को उनके सकुनत पर घेराबंदी कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक निलेश पाण्डेय, विष्णु यादव, आर. आकाश डोंगरे, पवन सिंह, धीरज कश्यप का योगदान रहा।