डीआई पाईप चोरी मामला: लोहे के समान सहित अंतर्राज्यीय चोर (एमपी)अनुपपुर से पुलिस ने किया गिरफ्तार….

हरिपथ:लोरमी– 1 जुलाई क्षेत्रान्तर्गत ग्राम गोड़खाम्ही नहर मे शासकीय नल जल योजनांतर्गत पाईप रखे पाईप को चोरी करने वाले आरोपी को अनुपपुर मध्यप्रदेश से गिरफ्तार व नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया। अन्य आरोपी की तलाश जारी।


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी बालगा भास्कर राव पिता अप्पा राव उम्र 35 साल सा. खरजाड़ा थाना जिला सीसीए श्रीकाकुलम आंध्रप्रदेश हा.मु. आशु दंत चिकित्सालय के पास करही मुंगेली, जिला मुंगेली ने दिनांक 26.06.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम गोड़खाम्ही नहर रोड गाड़ाटोला मोड़ के पास निर्माण स्थल (साईड) मे रखे 30 नग डीआई पाईप मे से 24 नग डीआई पाईप साईज 250 एमएम, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 6,00,000 लाख रूपये को दिनांक 10.06.2026 के किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले जाने की रिपोर्ट पर थाना लोरमी में अप. क. 272/26 धारा 303(2) बी.एन.एस. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

विवेचना पता तलाश के दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि चोरी गये मशरूका को अनुपपुर शहडोल मार्ग कुदौली स्थित एक कबाड़ी के दुकान पर बिक्री किया गया है, सूचना तस्दीकी हेतु तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर मौका पहुंचकर रेड कार्यवाही करने कबाड़ी दुकान का संचालक अनुज कुमार नामदेव मिला जिसे हिरासत में लेकर तथ्यात्मक पूछताछ करने पर चोरी गये पाईप को दिनांक 13.06.2026 को ट्रक कमांक सीजी 04 एमजी 3817 में लाये थे, जिसे अमित सिंह व चालक से खरीदकर लोहे के पाइप को कटिंग कर कबाड़ी दुकान मे रखना बताये जाने पर आरोपी अनुज कुमार नामेदव के कबाड़ दुकान से चोरी गये पाईप नग को जप्त कर आरोपी अनुज कुमार नामदेव पिता कृष्ण कुमार नामदेव उम्र 20 साल निवासी पोड़ी थाना एवं जिला अनुपपुर (मध्यप्रदेश) को दिनांक 28.06.2026 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया तथा इसी प्रकरण मे एक विधि से संघर्षरत बालक जो चोरी से ट्रक मे लोहे के पाइप को भरकर ब्रिकी हेतु भेजने पर घटना मे प्रयोग किये वाहन मोटरसायकल को जप्त कर विधि से संघर्षरत बालक को दिनांक 30.06.2026 को न्यायालय आदेश पर बाल संप्रेषण गृह भेजा गया, प्रकरण में अन्य आरोपी की पतासाजी की जा रही है,विवेचना जारी है।


मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है,जिसके परिपालन मे अतिरिक्त पुलिस नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर थाना लोरमी पुलिस को चोरी के प्रकरण मे मिली सफलता।
उक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, उपनिरी.अमित गुप्ता, दयाल गवास्कर, राजु साहू, देवी नवरंग, दिलेश्वर साहू, रेखराम नेताम,कवि टोप्पो,सैनिक कुलदीप सिंह की भूमिका