क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली/लोरमीयातायातवाहनसड़कहादसा

बोलेरो ने बाईक को मारी जबदस्त ठोकर:एक युवक की दर्दनाक मौत ..सात घायल हो गए, दो गम्भीर रिफर…

हरिपथ:मुंगेली/लोरमी-22 जून ग्राम लालपुर थाना के सामने आबकारी विभाग की अधिग्रहित बोलेरो वाहन ने बाईक सवार को मारी जोरदार टक्कर मारकर वाहन नहर में घुसकर पलट गयी। बाईक सवार एक नाबालिक युवक की दर्दनाक मौत हो गई एवं आठ घायल हो गए। 

 लालपुर पुलिस स्व मिली जानकारी के अनुसार आज शाम 7 बजे लालपुर थाने के सामने नहर रोड़ में लोरमी तरफ आ रही बेलोरो एवं विपरीत दिशा से बाईक सवार ग्राम बैगाकापा से  अंकित यादव 14 वर्ष पिता गणेश राम यादव निवासी बैगाकापा , एवँ  शेखर कश्यप 10 वर्ष , प्रवीण गन्धर्व तीनो बाईक सवार युवकों बोल्वरो ने ठोकते हुए जबरदस्त ठोकर मारकर नहर में जाकर पलट गयी। दुर्घटना इतना जबरदस्त रहा कि आवाज सुनकर घटना स्थल हड़कंप मच गया। हादसे में अंकित यादव की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गयी। वही बाइक में सवार प्रवीण,शेखर गभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें तत्काल मुंगेली जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। अंकित को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिए एवँ दो नाबालिक का उपचार चल रहा है। 

 दूसरी तरफ बोलेरो में सवार चालक सहित पांच आबकारी विभाग आधिकारी कर्मचारी घायल हो गए। घयलो को लोरमी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद सभी हालत सामान्य बताए जा रहे है। 

बताया ज रहा है, दुर्घटकारित बोलेरो में आबाकरी विभाग के अधिकारी कर्मचारी लोरमी से मुंगेली जाने के दौरान हादसे के शिकार हो गए।  सिटी कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम किया गया।वही दुर्घटनाकारित बोलेरो को पुलिस ने ट्रेक्टर से खींचकर थाने बाईक के साथ जप्त कर वाहन  चालक के खिलाफ अपराध दर्ज करने की तैयारी किया जा रहा है।

थाना प्रभारी सुंदर लाल गोरले ने बताया कि बाइक में तीनों नाबालिक सबार थे,बोलेरो में आबकारी विभाग के पांच लोग घायल हुए है। पुलिस कार्यवाही में जुटी है।

Latest