गाँव की महिलाओं को मिलेगी नई पहचान: डिप्टीसीएम अरुण साव , डेढ़ करोड़ की लागत से पाँच गाँव में बनेंगे महतारी सदन-

हरिपथ:लोरमी– 3 जुलाई क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर क्षेत्र के पाँच ग्राम पंचायत में महतारी सदन योजना के तहत महतारी सदन भवन का निर्माण होगा। प्रति भावनाओं के लिए 30-30 लाख स्वीकृति किया गया है,कुल एक करोड़ 50 लाख की मंजूरी किया गया।
अरुण साव ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में महतारी सदन योजनांतर्गत ग्राम पंचायतों में महतारी सदन निर्माण कार्यों की अनुशंसा जारी किया गया। जिसे छ.ग. शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अनुशंसित कार्यों का स्वीकृति प्रदान किया गया। यह योजना ग्रामीणों महिलाओं के लिए मिल का पत्थर साबित होगा। गाँव मे इस भवन के निर्माण से प्रधानमंत्री के मंशानुरूप ग्रामीण विकसित भारत से जुडेंगे। राज्य की भाजपा सरकार ग्रामीण अंचल में मूलभूत अधोसंरचना पर कार्य किया जा रहा है।
विवरण निम्नानुसार है-महतारी सदन निर्माण कोसमतरा,हरनाचाका, ढ़ोलगी, तिलकपुर भालूखोंदरा में 30-30 लाख की लागत से कुल एक करोड़ पचास लाख मात्र स्वीकृति हुआ। निर्माण कार्य की मंजूरी से ग्रामीणों ने अरुण साव के प्रति आभार व्यक्त किये है।
