नाबालिक को भगाने वाले आरोपी को पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत गिरफ्तार कर भेजा जेल..

हरिपथ:पथरिया– 19 जून नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने वाले आरोपी गौकरण बारमते को उसके घर ग्राम चालान से बरामद किया गया। फरार आरोपी गौकरण बारमते को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। आरोपी के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 157/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 64(2)(M) बीएनएस एवं 4(2), 5(ठ) पॉक्सो एक्ट के कार्यवाही तहत किया गया।
पुलिस प्रार्थिया द्वारा थाना पथरिया में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि दिनांक 15.06.2026 को इसकी नाबालिग लड़की को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा नाबालिक जानते हुए उसके वैध संरक्षकता से बहला फुसलाकर भगाकर/अपहरण कर ले जाने कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध कमांक 157/2026 धारा 137(2) बीएनएस अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया।
विवेचना के दौरान अतिरिक्त पुलिस नवनीत छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर संदेही एवं अपहृता के संबंध में पता तलाश के दौरान तकनीकी सहायता एवं मुखबीर सूचना के आधार पर दिनांक 18.06.2026 को ग्राम चालान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली से संदेही गौकरण बारमते के कब्जे से अपृहता को गवाहों के समक्ष बरामद कर परिजन एवं गवाहों के साथ थाना पथरिया लाया गया। विवेचना क्रम में महिला पुलिस अधिकारी द्वारा अपृहता से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया एवं प्रकरण आरोपी से तथ्यात्मक पूछताछ किये जाने पर आरोपी गौकरण बारमते द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में अपहृता एवं आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। आरोपी द्वारा अपराध घटित करना सबूत पाये जाने से प्रकरण में धारा 87, 65(1), 64(2)(M) बीएनएस एवं 4(2), 5(ठ) पॉक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी आरोपी गौकरण बारमते पिता रमेश बारमते उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम चालान थाना सिटी कोतवाली मुंगेली, जिला मुंगेली को दिनांक 18.06.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले से समस्त थाना/चौकी प्रभारी को महिला एवं संपत्ति संबंधी अपराध पर त्वरित वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। संपूर्ण कार्यवाही में उप निरीक्षक गिरिजाशंकर यादव, थाना प्रभारी पथरिया, प्रआर. अरूण नेताम आरक्षक स्वारथ लाल ध्रुव, दीपक ठाकुर,सूरज मंडावी हलीश गेंदले, विनोद बंजारे एवं महिला आरक्षक सीनू सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।
