
हरिपथ:लोरमी–19 जून ग्राम झाफल मुख्य मार्ग में गर्भवती महिला स्वयं से दुर्घटनाग्रस्त होकर दर्द से कराह रही थी, क्षेत्र में संचालित डायल-112 के संवेदनशीलता से पुलिस ने आहत महिला एवँ उसके पति को अस्पताल पहुंचाया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज दिनांक 19.04.2025 के सुबह करीबन 10.00 बजे मुंगेली डायल-112 लोरमी क्षेत्रांतर्गत ग्राम धौंराभाठ पाईंट से झाफल पाईंट जाने के दौरान लोरमी-मुंगेली मेन रोड ग्राम झाफल तालाब पास एक गर्भवती महिला एवं उसके पति खुद से दुर्घटना होकर रोड किनारे दर्द से कराहते हुए मिलने पर बिना किसी सूचना मिले डायर-112 के कर्मचारी आरक्षक धर्मेन्द्र यादव थाना लोरमी एवं वाहन चालक चंद्रकुमार जायसवाल द्वारा मानवता का परिचय देते हुए आहत गर्भवती महिला एवं पुरूष को वाहन डायल-112 में भरकर 50-बिस्तर अस्पताल लोरमी ले जाकर भर्ती कराया जहां डॉक्टरों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है।
दुर्घटना से आहत गर्भवती महिला एवं पुरूष को तत्परता एवं संवेदनशीलता से अस्पताल में भर्ती कराकर ईलाज कराने वाले डायल-112 के कर्मचारियों के कार्य कुशलता की मुंगेली वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री पटेल एवं ने का सराहना किये। *समय पर मदद मिलने से महिला व उसके पति ने डायल-112 पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के डायल-112 में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारियों को सूचना मिलने पर तत्काल प्राथमिकता के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पहुंचकर समस्याओं के अनुरूप उचित वैकल्पिक सुविधा उपलब्ध करने तथा संबंधित थाना में समस्याओं का समाधान करने हेतु निर्देशित किया गया है।

निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली एवं नोडल अधिकारी डायल-112 नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक लोरमी हरविंदर सिंह के कुशल मार्गदर्शन पर सफलता पूर्वक कार्य हुआ।
पुलिस की आमजन से अपील – किसी भी आपात स्थिति में तुरंत डायल-112 पर कॉल करें। आपकी एक कॉल से आपकी व किसी आहत की सुरक्षा सुनिश्चित किया जा सके।