ग्राम पंचायतछत्तीसगढ़जिला पंचायतन्यूजभाजपामुंगेली/लोरमीयोजनाविकसित भारतविकास कार्यविधानसभा

डिप्टी सीएम अरुण साव के अनुशंसा पर चार पंचायत भवन के लिए 80 लाख स्वीकृति…

हरिपथ:लोरमी25अप्रेल क्षेत्रीय विधायक एवं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के अनुशंसा पर गौण खनिज से प्राप्त राजस्व से क्षेत्र के चार ग्राम पंचायत भवन के लिए 80 लाख स्वीकृति किया गया है।

अरुण साव ने बताया कि खनिज साधन विभाग द्वारा गौण खनिजों से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त होने वाले 33 प्रतिशत राशि से वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु जिला के लिए अनुशंसा जारी  किया गया। पूरे मुंगेली जिला में 10 ग्राम पंचायतों 2 करोड़ राशि स्वीकृत किया गया है।

श्री साव की अनुशंसा पर छत्तीसगढ़ शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्राम बोईरपारा, रजपालपुर , ढोलगी एवं गातापार अनुमोदित कर प्रत्येक पंचायत में बीस बीस लाख राशि स्वीकृत किया गया है। ग्राम पंचायत सरपंच संघ के अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय ने उपमुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। 

Latest