दो मवेशी चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, सात मवेशियों को बजाक(एमपी) के मवेशी बाजार में 80 हजार में बेचे!

हरिपथ:लोरमी-8 जून ग्राम डिंडौरी क्षेत्र में दो आरोपियों ने सात मवेशियों को चोरी कर पैदल छत्तीसगढ़ मध्यप्रदेश बार्डर गोपालपुर के रास्ते बजाक के बाजार में बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने 24 घण्टे में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही किया है।
चिल्फी थाना क्षेत्र अंतर्गत डिंडौरी चौकी से मिली जानकारी के अनुसार अशोक यादव पिता रतिराम उम्र 42 वर्ष ,संतोष यादव, सिक्कू यादव, सन्तु बंजारे निवासी ग्राम डिंडोरी ने 6 जून को चौकी में एक जून को 7 मवेशी को गुम की रिपोर्ट दर्ज कराया गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने गुम मवेशी का मामला कायम कर विवेचना में जुट गयी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि गायब 7 मवेशीयो को कुछ अज्ञात तत्व के द्वारा गांव के दो युवकों ने मवेशी को हाककर जंगल के रास्ते औरापानी से गोपालपुर तक छोड़ा है, जिसको आरोपियों ने मध्यप्रदेश के बजाक में सातों मवेशियों को बाजार में 80 हजार में बेचने का घटना को अंजाम दिया है।
डिंडौरी चौकी प्रभारी मनकराम ध्रुव सबदल तत्काल हरकत में आए एवं ग्राम नवागांव दयाली में दबिश देकर आरोपी महेश डहरिया 74 वर्ष पिता प्यारे डहरिया एवं पुत्र संतराम वर्ष 42 पिता महेश डहरिया को पक्कडर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि उक्त 7 मवेशियों को नवागांव दयाली क्षेत्र के खार में मवेशी जब चरने के लिए निकले थे, तभी आरोपियों ने मवेशियों को पकड़कर अपने घर ले गए और वहां से एक दिन बाद मजदूरों के माध्यम से जंगल के रास्ते औरापानी से छत्तीसगढ़ के बंजारी बार्डर से पार कर मध्यप्रदेश के चर्चित मवेशी बाजार बजाक में बेचकर रकम लेकर लौट गए। पुलिस ने बताया आरोपियों ने सभी मवेशियों को 80 हजार में बिक्री करना बताए। जिसमें 30 हजार एडवांस लेकर 50 हजार में उधारी कर लौट गए। पुलिस ने आरोपीयो ने 30 हजार रकम बरामद कर जप्त किया है।
गौरतलब है,की लोरमी क्षेत्र के बीहड़ वनक्षेत्र औरापानी से बंजारी वनविभाग के जांच नाका के बगल से जंगली रास्ता से पार कर मवेशी तस्करी के लिए कतिथ सुगम रास्ता माना जाता है,जो जांच का विषय है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 303,(2), 3,(5) बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार किया।
मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा के मार्गदर्शन एवं उप पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह एवं चिल्फी थाना प्रभारी रघुवीर चंद्रा के कुशल नेतृत्व में सफलता मिली।
कार्यवाही चिल्फी थाना प्रभारी रघुवीर चंद्रा, चौकी प्रभारी मनकराम ध्रुव, श्याम डहरिया, पवन गन्धर्व, नागेश साहू, गुलाब सिंह राजपूत सहित स्टाफ सामिल रहा।