क्राईम /पुलिसजुआ/सट्टान्यूजमुंगेली/लोरमी

नवागांव खार में पुलिस की दबिश: 09 जुआड़ियों से 6 बाईक सहित 36 हजार 500 नगद जप्त कर जुआ एक्ट के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही…

हरिपथ:लोरमी-24 मईसाइबर सेल एवं थाना लोरमी की संयुक्त कार्यवाही ग्राम नवागांव वेंकट के खार मे 09 जुआरियों को जुआ खेलते रंगे हाथ जुआड़ियानों से 36500 रूपये नगदी, 07 नग मोबाइल फोन कीमती 62500, 52 पत्ती तास, 06 नग मोटरसाइकिल कीमती 2,40,000 कुल कीमती 3 लाख 39 हजार जप्त कर जुआड़ियानों के विरूद्ध जुआ एक्ट की कार्यवाही कर पृथक से किया गया प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

पुलिस ने बताया कि 23.05.2026 को सूचना प्राप्त हुआ कि नवागांव वेंकट के खार खेत में कुछ व्यक्ति रुपये पैसों का हार-जीत का दांव लगाकर काटपत्ती नामक जुआ खेल रहे हैं, सूचना पर साइबर सेल एवं थाना स्थानीय की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई ।

जिसमे जुआड़ियान 1. मनोज अहिरवार पिता जनक उम्र 38 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 25 लोरमी 2. लवसिंह राजपूत पिता स्व. दीपक सिंह राजपूत उम्र 35 वर्ष निवासी झाफल 3. हेमंत रात्रे पिता विमल चंद उम्र 26 वर्ष निवासी विचारपुर 4. अजय टंडन पिता शिवचरण उम्र 21 वर्ष निवासी विचारपुर,  5. लक्ष्मीनारायण कश्यप पिता रामफल उम्र 31 वर्ष निवासी वार्ड न., 6. मुकेश जायसवाल पिता दिनेश उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 05 7. सूरज सतनामी पिता तितरा उम्र 35 वर्ष निवासी लालपुर,  8. मनीष लोधी पिता त्रिभुवन उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड नं.16 9. बलराम निषाद पिता जोगीराम उम्र 32 वर्ष निवासी लालपुर कुल 09 जुआड़ियान को जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़कर सभी जुआड़ियान  के कब्जे एवं फड़ से नगदी रकम 36,500 रुपये, 52 पत्ती ताश, 07 नग मोबाइल फोन कीमती 62500 रूपये एवं 06 मोटर सायकल कीमती 2,40,000 कुल कीमती 3 लाख 39 हजार जप्त कर 09 जुआड़ियान  के विरुद्ध जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पृथक से धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर धारा 126,135(3) बीएनएसएस के तहत अधिक से अधिक राशि से बाउण्ड ओव्हर की कार्यवाही हेतू सभी जुआड़ियान को दिनांक 24.05.2026 को न्यायालय मे पेश किया गया, मुंगेली पुलिस द्वारा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्यवाही जारी है।

    मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं अवैध रूप से जुआ खेलने वालो के विरूद्ध *‘‘ऑपरेशन बाज’’* अभियान चलायी जाकर कार्यवाही करने निर्देश दिये गये है, जिसके परिपालन मे अति.पुलिस अधीक्षक  नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक  हरविन्दर सिंह के मार्गदर्शन मे दिनांक 23.05.2026 को सायबर सेल एवं थाना लोरमी पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से अभियान चलाकर जुआ एक्ट के तहत प्रभावी कार्यवाही की गई।

उक्त कार्यवाही मे निरी.अखिलेश वैष्णव (प्रभारी, थाना लोरमी), उप निरी.सतेन्द्रपुरी गोस्वामी (प्रभारी, सायबर सेल), उप निरी. गणपति राव, साइबर सेल एवं स्थानीय स्टॉफ की भूमिका रही।

Latest