जन-चौपालजागरुकतान्यूजभाजपायोजनाराजनीतिलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविधानसभासड़क

गांव बस्ती चलो अभियान के तहत कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी एवँ हरनाचाका में डिप्टी सीएम की जनचौपाल: क्षेत्र में सड़कों का निर्माण एवँ गाँव मे बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर जोर-अरुण साव..

हरिपथ:लोरमी– 13अप्रेल भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री एवं स्थानीय विधायक अरुण साव ने गांव बस्ती चलो अभियान के तहत  क्षेत्र के गांवों में विकास, संवाद और समाधान के लिए जनचौपाल लगाई। श्री साव ने कोसमतरा, घानाघाट, जूनापानी और हरनाचाका गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। जनचौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जिसका उन्होंने समाधान किया और कुछ आवेदनों के लिए अधिकारियों को निर्देश किए।

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। गांव के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई और स्थानीय आवश्यकताओं को समझते हुए विकास कार्य करने का आश्वासन दिया।

श्री साव ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके पर ही उनके समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप कार्य करें। सभी जनप्रतिनिधियों को मिलकर क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयास करना चाहिए, तभी स्थायी समाधान संभव है।

उन्होंने कहा कि लोरमी क्षेत्र में लगातार विकास कार्य जारी हैं। सड़कों का निर्माण तेजी से हो रहा है और गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आने वाले समय में पूरा क्षेत्र विकास की दिशा में और तेज गति से आगे बढ़े, इसके लिए सभी को जागरूक होकर भागीदारी निभानी होगी।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने बताया कि, साय सरकार ने मोदी जी के एक एक गारंटी को पूरा किया है। प्रदेश में 26 लाख प्रधानमंत्री आवास की स्वीकृति प्रदान की है, जिसमें 18 लाख प्रधानमंत्री आवास की राशि जारी हो गई है। वहीं महतारी वंदन योजना का लगभग 68.48 लाख महिलाओं को लाभ मिल रहा है। अब तक 26 किश्त खाते में जारी हुई है। उन्होंने कहा कि, एक हजार रुपए में से पांच सौ रूपये बच्चों की भविष्य के लिए बचा कर रखना है। ताकि पढ़ाई लिखाई अच्छे से हो सके। उन्होंने कहा कि, किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी की जा रही है, साथ ही दो साल का बकाया बोनस का भुगतान किया गया है और भूमिहीन कृषि मजदूरों को भी आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

इस अवसर पर  जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह , जिला पंचायत उपाध्यक्ष शांति देवचरण भास्कर , जिला पंचायत सभापति रत्ना काठले,  अनिता साहू ,  कोमल गोस्वामी , नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा , प्रदीप साहू , विक्रम सिंह, विनय साहू , सरपंच संघ अध्यक्ष ज्ञानेश्वर सिंह क्षत्रिय, धनीराम यादव , गुरमीत सलूजा,रामेष्वर बंजारे, मंडल अध्यक्ष  दिनेश कश्यप , सुशील यादव , राजेंद्र साहू , लेखराज ठाकुर , रवि शर्मा , प्रदीप मिश्रा , संदीप सोनी  , विकास केशरवानी, संतोष साहू, महाजन जायसवाल , महामंत्री घनेन्द्र राजपूत, तामेश्वर साहू, उत्तम साहू, जिला मंत्री पीयूष साहू, पंकज सिंह  , ललित राजपूत , बाबूराम साहू , विजय निषाद , अमित बैस , सुधांशु सिंह , दुष्यंत खत्री , सुमन धीवर , हरिकृष्णा कश्यप , गौतम निषाद , बलराम साहू , ईश्वर पाली , करण ठाकुर , रामप्रसाद साहू , स्वेता योगेश कश्यप, दिलेंद्र कश्यप,मनीराम कश्यप,संतराम कश्यप,नंदू चंद्राकर, तीरिथ कश्यप, मल्लू देवांगन, सुरेश साहू , मेलुराम साहू,अर्जुन,गौतम, होलिका कश्यप, सुरेन्द्र देवांगन,तुलसी,रामावतार कश्यप,पचू चंद्राकर,सचिन कश्यप,शिवकुमार कश्यप,पूजा प्रेमलाल,लालाराम,चंद्राकर, मल्लू राम साहू, तरुण कश्यप, पंच व ग्रामवासी बड़ी संख्या में
लगरा से गुड्डू चंद्राकर,कोमल,मुरारी, मनोज केशवानी,महेश सोनकर, रूखमणी कुंभकार,जीवन साहू  एवँ सरपंच , पंच गण, बीजेपी पदाधिकारी गण, कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

अरुण साव ने बताया कि वर्ष 2024-25 में जिला मुंगेली के कोसमतरा से नरौली तक मार्ग निर्माण 182.52 लाख रुपए में किया गया। मुख्यमार्ग से लगरा हाईस्कूल तक पहुंच मार्ग लं. 1. 30 किमी. 145.92 लाख की लागत से कार्य प्रगतिरत है। विकासखण्ड लोरमी के भाठा मेन रोड से मिडिल स्कूल तक पहुंच मार्ग लं. 1.50 किमी. का निर्माण कार्य 173.11 कार्य प्रगतिरत है। जिला मुंगेली के मुख्यमार्ग से सिंघनपुर तक पहुंच मार्ग निर्माण 85.27 लाख कार्य प्रगतिरत है।  शा.उ.मा. विद्यालय गोड़खाम्ही का भवन का निर्माण कार्य 109.18 कार्य प्रगतिरत है। 

*जुनापानी*

जुनापानी में बोड़तरा-पथर्रा-राम्हेपुर – डिंडौरी मार्ग का चौडीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य 4024.20 लाख टेंडर की प्रक्रिया में है। 

*घानाघाट*

जिला मुंगेली के हेडपुल अखरार से घानाघाट तक पहुंच मार्ग निर्माण 118.67 लाख का कार्य पूर्ण हो गया है।

घानाघाट से उराईकछार तक पहुंच मार्ग निर्माण 06.48 कार्य प्रगतिरत है। 

 कोयलारी डी-03 (पिलारी डी-03) केनाल रोड से हरदीबांध मेन रोड तक मार्ग निर्माण 242.05 लाख कार्यादेश जारी हुआ है।

सरईपतेरा हरदीबांध उरईकछार नवीन मार्ग 373.06 कार्य प्रगतिरत है।

डोंगरिया मेन रोड से मण्डी पहुंच मार्ग तक निर्माण कार्य 189.85 लाख की निविदा प्रक्रियाधीन है।

उरईकछार से हरदीबांध तक निर्माण कार्य 210.25 निविदा प्रक्रियाधीन है। 

हरनाचाका; देवरहट से हरनाचाका तक पहुंच मार्ग निर्माण 140.69 कार्य पूर्ण हो गया है। वहीं देवरहट से औराबांधा मार्ग 191.94 कार्य प्रगतिरत है।

 कुम्रौली-भठली मार्ग पर पुल का निर्माण एप्रोच सहित निर्माण 71.07 लाख कार्य प्रगतिरत है।

 बिजराकापा चौराहा से मेन रोड तक पहुंच मार्ग निर्माण 95.59 लाख कार्य प्रगतिरत है।

 ग्राम कुम्हरौली से सब स्टेशन तक मार्ग का निर्माण के लिए 151.53 लाख कार्यादेश जारी किया गया है। लोरमी के बैगाकांपा में शा.उ.मा. विद्यालय भवन का निर्माण कार्य 109.15 कार्यादेश जारी हुआ है। बरदूली देवरहट मार्ग का मजबूतीकरण 426.55 निविदा प्रक्रियाधीन है।

 बांधा से देवरहट मार्ग पुल पुलिया 378.37 निविदा प्रक्रियाधीन है। बिजराकांपा (कला) से हरनाचाका मार्ग निर्माण कार्य के लिए 1232.47 लाख का निविदा प्रक्रियाधीन है।

 लोरमी के ग्राम कोसमतरा में 6 करोड़ 96 लाख रुपए, जुनापानी में 40 करोड़ 24 लाख रुपए, घानाघाट में 12 करोड़ रुपए , हरनाचाका 27.97 करोड़ रुपए सड़क निर्माण के लिए स्वीकृति हुई। 21 सड़क में कई सड़कें पूरी हो चुकी है।

Latest