अवैध भंडारणकार्यवाहीखाद्य विभागनिरीक्षणन्यूजराजस्व विभागलोरमी

संयुक्त टीम की दबिश:हॉटल से 6 सिलेंडर जप्त

हरिपथ:लोरमी-13 मार्च ग्राम सारधा स्थित प्रिंस होटल में  राजस्व एवं खाद्य विभाग के संयुक्त जांच दल  ने निरीक्षण के दौरान होटल के किचन में 14 किलो वाला 2 भरा एवं 4 खाली घरेलू लाल गैस सिलेंडर अवैध रूप उपयोग करते जप्त किया गया।

उपरोक्तनुसार व्यावसायिक प्रतिष्ठान में घरेलु गैस सिलेंडरो का उपयोग द्रवीकृत पेट्रोलियम प्रदाय वितरण एवं विनिमय आदेश 2000 के प्रावधानों का उल्लंघन है। अतः उपरोक्त उल्लघंन के फलस्वरूप उक्त गैस सिलेंडरो को होटल के संचालक से जप्त कर लोरमी इंडेन ग्रामीण वितरक के कर्मचारी अयोध्या सिंह की सुपुर्दगी में दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी, शान्तनु तारम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

खाद्य विभाग निरीक्षक मनोज साहू ने बताया कि जप्त सिलेंडर उपयोग होटल संचालक द्वारा नाश्ता एवं मिठाई बनाने हेतु किया जा रहा था।

error: Content is protected !!
Latest