समूह की महिलाओं ने देवभोग संयंत्र बिलासपुर में तकनीकी प्रशिक्षण

हरिपथ न्यूज ◆मुंगेली ●● 16 मार्च जिले के मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम लिम्हा के महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) लिम्हा से माँ संतोषी महिला स्व सहायता समूह और जय सतनाम महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं ने 16 मार्च को देवभोग दुग्ध सयंत्र कोनी बिलासपुर में एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त किया।
कलेक्टर राहुल देव के मार्गदर्शन में समूह की महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए बिलासपुर भेजा गया था। जहां संयंत्र के विशेषज्ञों द्वारा दही पनीर, रबड़ी, श्रीखंड, दुग्ध कलेक्शन, दुग्ध भंडारण, पैकिंग, परिवहन आदि के संबंध में महिलाओं को तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
बता दें कि कलेक्टर द्वारा विगत दिनों ग्राम लिम्हा के रीपा का निरीक्षण किया गया था और रीपा में कार्य करने वाले स्व सहायता समूह की महिलाओं के कौशल विकास हेतु प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में माँ संतोषी महिला स्व सहायता समूह और जय सतनाम महिला स्व सहायता समूह के साथ राजीव युवा मितान क्लब लिम्हा के अध्यक्ष व सदस्य को एक दिवसीय प्रशिक्षण के लिए देवभोग संयंत्र भेजा गया था। प्रशिक्षण के दौरान विभागीय अधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।