अवैध परिवहननारकोटिक्सन्यूजमुंगेली/ पथरिया

पुलिस ने दो आरोपियों को 3 किलो 977 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित किया गिरफ्तार…

हरिपथ:मुंगेली/पथरिया-9 दिसंबर पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्करी करने वाले 02 आरोपी को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार कर जेल  भेजा गया।  सायबर सेल व पथरिया पुलिस की संयुक्त कार्यवाही, सरगांव क्षेत्रान्तर्गत गांजा तस्कर दिनेश कुमार उर्फ गोरे नेताम एवं चंचल उर्फ छोटु मानिकपुरी निवासी पथरिया को 3 किलो 977 ग्राम गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल सहित किया गया गिरफ्तार।जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल अनुमानित कीमत ₹77,839/- है।आरोपियों के विरूद्ध थाना पथरिया में अपराध क्रमांक 275/2025 धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत कड़ी कार्यवाही।

मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) द्वारा असामाजिक तत्वों एवं मादक पदार्थ की अवैध बिक्री व तस्करी करने वालों के विरूद्ध ‘‘ऑपरेशन बाज’’ अभियान को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने समस्त थाना/चौकी प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिया है कि मादक पदार्थों के अवैध कारोबार में लिप्त लोगों के विरूद्ध कठोरतम कार्यवाही की जाए।

उक्त निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुंगेली नवनीत कौर छाबड़ा एवं उप पुलिस अधीक्षक पथरिया नवनीत पाटिल के कुशल मार्गदर्शन पर सायबर सेल मुंगेली एवं थाना पथरिया की संयुक्त पुलिस टीम को दिनांक 08.12.2025 को मुखबीर से पुख्ता सूचना प्राप्त हुई कि 02 व्यक्ति भरेवा रोड पथरिया ईंटा भठ्ठा के पास मादक पदार्थ गांजा रखकर ब्रिकी करने हेतु खड़े हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए भरेवा रोड पथरिया ईंटा भठ्ठा़ के पास घेराबंदी की गई। मौके पर मोटर सायकल क्रमांक सीजी 28 एस 8885 पर सवार दो व्यक्ति मिले। जिनकी पहचान गांजा तस्कर (1). दिनेश कुमार उर्फ गोरे नेताम पिता काशीराम उम्र 30 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 15 पथरिया और (2). चंचल उर्फ छोटु मानिकपुरी पिता स्व. कोमल उम्र 26 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 09 शांतिनगर पथरिया के रूप में हुई।

विधिवत गवाहोे के समक्ष तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 04 अलग- अलग पैकेट में 3 किलो 977 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत ₹27,839/- है। गांजा के साथ परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल कीमती ₹50,000/- को भी जब्त किया गया। जब्त गांजा एवं सामग्री की कुल कीमत ₹77,839/- है।

आरोपियों का कृत्य अपराध धारा 20 (बी) एन.डी.पी.एस. एक्ट का पाए जाने पर अपराध पंजीबद्व कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और दिनांक 09.12.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रसाद सिन्हा थाना प्रभारी पथरिया, उप निरी. सुशील कुमार बंछोर प्रभारी साईबर सेल मुंगेली, उप निरी. लक्ष्मण खुंटे, प्रआर. यशवंत डाहिरे, रवि जांगड़े आरक्षक राकेश बंजारे, गिरीराज सिंह, रवि मिंज, राहुल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक का संदेश एवं आमजन से अपील
मुंगेली पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) ने इस सफल कार्रवाई के लिए पुलिस टीम की सराहना की और यह स्पष्ट किया कि ‘‘ऑपरेशन बाज’’ के तहत अवैध मादक पदार्थों के विरूद्ध यह अभियान पूरी सख्ती और निरंतरता के साथ जारी रहेगा।

उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि जिले में मादक पदार्थों की अवैध बिक्री अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी जानकारी को तत्काल पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम पूर्णतः गोपनीय रखा जाएगा।

error: Content is protected !!
Latest