नगरी निकायनिर्माण कार्यन्यूजलोरमीविकसित भारतविकास कार्यविद्युत विभागसड़कसफलता

उपमुख्यमंत्री अरुण साव की लोरमी नगरपालिका को बड़ी सौगात: खेल परिसर,स्ट्रीट लाईट,फुटपाथ, तालाब सौदींकरण के लिये 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार की स्वीकृति…

लोरमी@हरिपथ-8 नवम्बर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक एवँ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ने नगर वासियों एक बार नगर के स्ट्रीट लाईट एवं फुटपाथ के खेल परिसर निर्माण के लिए बड़ी सौगात प्रदान कर लोगो को चौका दिए है। उन्होंने नगर पालिका परिषद लोरमी में अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्य हेतु कुल राशि रू. 2098.82 लाख (रूपये बीस करोड़ अन्ठानबे लाख बयासी हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान किये है।

राज्य शासन एतद द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 (मेयर-इन-कौंसिल/प्रेसीडेंट-इन-कौंसिल के कामकाज संचालन तथा प्राधिकारियों की शक्तियां एवं कर्तव्य) नियम, 1998 के नियम 5 के उपनियम (2) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट में प्रावधान अंतर्गत नगर पालिका परिषद लोरमी में अधोसंरचना विकास योजना अंतर्गत निम्नलिखित निर्माण कार्य हेतु कुल राशि रू. 2098.82 लाख (रूपये बीस करोड़ अन्ठानबे लाख बयासी हजार मात्र) की प्रशासकीय स्वीकृति निम्नांकित शर्तों के अधीन प्रदान किया गया।

वार्ड 6 में खेल परिसर (स्पोर्ट काम्पलेक्स) प्रस्तावित राशि लाख में 813.60,वार्ड 17 तुलसाघाट तालाब सौदर्याकरण कार्य के लिये 129.45 लाख,वार्ड 8 गांधीडीह तालाब सौदींकरण कार्य के लिए 103.16 लाख, वार्ड 1 शिवधाट सौदर्यीकरण कार्य के लिये 124.68 लाख, वही वार्ड 1 मेला ग्राउंड विस्तारीकरण के 63.95 लाख कुल 1234 लाख स्वीकृति।

नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में स्ट्रीट लाईट कार्य के लिए-वार्ड क्र 13 डिडौल रोड से माँ समलाई टेंट हाउस तक 95.98 लाख, वार्ड क्र 06 शुभ पेट्रोल पंप से एसएलआरएम सेंटर होते हुए तहसील चौक तक 126.66 लाख, वार्ड क 15 रेस्ट हाउस में डोलगी चौक तक 51.04 लाख, वार्ड क्र 16 दर्गा मंच से तुलसाघाट तक 37,85 लाख, वार्ड क्र 14 रेस्ट हाउस चौक से सहरपुर रोड तक 51 लाख कुल 362.53 लाख स्वीकृति।

विभिन्न वार्डो में फुटपाथ निर्माण कार्य -वार्ड क 12 कोतरी नाला से माँ समलाई टेन्ट हाउस तक फुटपाथ निर्माण कार्य 48 .77 लाख, वार्ड क्र 06 शुभ पेट्रोल पंप से एसएलआरएम सेंटर तक फुटपाथ निर्माण कार्य 49.57 लाख, वार्ड क्र 13 नहर रोड में फुटपाथ निर्माण कार्य 20.33 लाख,  कुल 118.67 लाख स्वीकृत।

विभिन्न वार्डो में स्ट्रीट लाईट हेतु केबल विस्तार कार्य  के लिये 227.44 लाख स्वीकृत प्रदान किया किया। वार्ड  12 कोतरी नाला में माँ समलाई टेंट हाउस तक आरसीसी नाली निर्माण के लिये 155.34 लाख स्वीकृति प्रदान किया गया है। 20 करोड़ 98 लाख 82 हजार स्वीकृति प्रदान कर  उक्त निर्माण कार्य प्रशासकीय स्वीकृति आबंटन की सीमा में प्रदत्त तकनीकी स्वीकृति का अनुरूप किया।

उक्त स्वीकृति करने पर क्षेत्रीय विधायक एवँ उपमुख्यमंत्री अरुण के प्रति नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा ने नगरवासियो के तरफ से धन्यवाद ज्ञापित किये है।

error: Content is protected !!
Latest