कांग्रेसन्यूजमुंगेली/जरहागांवराजनीतिसमीक्षा बैठक

कांग्रेस की संगठनात्मक विस्तार:मनीष त्रिपाठी ने जरहागाँव मे बैठक लेकर पांच मण्डल में बांटा…

हरिपथजरहागांव,5 अगस्त  ब्लॉक में मंडल गठन हेतु बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पार्टी को संगठनात्मक दृष्टिकोण से मजबूत बनाने के प्रयासों पर चर्चा हुई जरहागाँव  को पांच मंडलों में बांटा गया जिन मंडलों पर अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारी नियुक्ति हेतु विस्तृत चर्चा हुई। 

 प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक  बैज  के नेतृत्व में  जिला अध्यक्ष घनश्याम वर्मा एवं  जिला के मंडल गठन प्रभारी पंकज शर्मा के कुशल मार्गदर्शन में जरहागाव में बैठक आयोजित किया गया।

जरहागांव प्रभारी पूर्व नप अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा  कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने एवम कांग्रेस पार्टी के विस्तार हेतु हमारे नेता राहुल गांधी की सोच को आगे बढ़ाना है,केन्द्र की सरकार एक उद्योगपति के हाथों की कठपुतली की तरह कार्य कर रही है, पूरे देश मे भय का माहौल है। आज बीजेपी की सरकार पूरे देश में और प्रदेश में विपक्ष को खत्म करना चाहती  हैं। लोकतंत्र और संविधान पर  खतरे का समय है, हमें लोकतंत्र की रक्षा करना है और संविधान की रक्षा करना है,इन दोनों की रक्षा करने के लिए हमें कांग्रेस पार्टी के संगठन सृजन कार्यक्रम को आगे बढ़ाने की जरूरत है संगठन को मजबूत करना है।

 ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू ने कहा कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता परिवार के एक-एक सदस्य के समान हैं चुनाव में हार जीत लगी रहती है हमें निराश होने के बजाय अपने संगठन को मजबूती प्रदान करना है और कांग्रेस के विचारधारा को आगे ले जाना है।

 सेवादल जिलाध्यक्ष दिलीप बंजारे ने कहा कांग्रेस पार्टी की शक्ति कार्यकर्ताओं से है कार्यकर्ताओ को आने वाले समय के लिए संगठित होने की आवश्यकता है।

 कार्यक्रम का संचालन जरहागांव, बरेला मंडल के प्रभारी टेक लाल निर्मलकर ने किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से फ्लोर में नगर पालिका के नेता प्रतिपक्ष सालिक बंजारे,वरिष्ठ कांग्रेस नेता पंडित नोहर, चतुर्वेदी ब्लॉक के वरिष्ठ कांग्रेस जन टेकसिंग क्षत्री, मदन लाल पटेल, ओंकार पटेल,तारिणी  विश्वकर्मा,  संजय भंडारी, अशोक जायसवाल, मोनू पाटले, अनिल जायसवाल, तनिष्क कुर्रे ,आदित्य नेताम, ईश्वर चतुर्वेदी, विनोद अहीरे ,जोहन पटेल, रामनाथ धुरी,   महावीर साहू, राजेंद्र कश्यप, मिथिलेश जायसवाल, रमेश राजपूत, उत्तरा अनंत ,शोभाराम साहू, ओमकार ठाकुर, बंटी यादव ,रोहित पात्रे ,पवित्र साहू ,थानुसिंह राजपूत, सुनील मिश्रा, रमेश यादव ,रवि बिसेन सहित अन्य मौजूद रहे।

Latest