करही के पाश कालोनी: अज्ञात तत्वों ने चार मकानों के ताले तोड़े , स्वास्थ्यकर्मी के मकान से 29 लाख 80 हजार पार.. पुलिस ने किया जुर्म दर्ज..

हरिपथ–मुंगेली-जिला मुख्यालय करही पाश कालोनी में अज्ञात चोरों ने न्यायालीश बंगले, शिक्षक, स्वास्थ्य कर्मी सहित मकानों के ताले तोडे। दो मकानों से अज्ञात चोरों ने चांदी के गावल, नगदी रकम सहित कुल लगभग 30 लाख रूपए पार कर दिए।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर विजेचना शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार कलेक्टर बंगले के पीछे पृथ्वी ग्रीन कालोनी में चोरों ने शनिवार रात्रि 1 से 4 बजे के बीच में सूने मकानों को अपना निशाना बनाते हुए चार मकानों के ताप्ले तोडे, जिसमें चोरों ने स्वास्थ्य कमी आयुष राम के घर का ताला तोड़कर घर में रखे जेवर, नगदी रकम सहित कुल 29 लाख 80 हजार रूपए की चोरी कर फरार गए। इसी प्रकार न्यायाधीश बंगले का ताप्ला तोड़कर दो पायल, नगदी रकम सहित कुल 4 हजार रुपए चोरों ने पार कर दिया। शिक्षिका अनुपमा दोहरे अपने भाई के घर गई थी सवेरे वापस लौटने पर उनके मकान का ताला टूटा हुआ था। पृथ्वी ग्रीन कालोनी निवासी सुरेश पाण्डेय बिलासपुर गए हुए थे, जिनके घर चोर घुसने का प्रयास किया था।

सीसीटीवी में चोरों का फुटेज प्राप्त हुआ, जिसमें दो लोग दिखाई दे रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों को जल्द पकाउने कर दावा कर रही है। जिला मुख्यालय के पास कालोनी में हुई चोरी के बाद पुलिस के आला अधिकारी बैठक लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते रहे।
गस्त की मांग-पाश इलाके में हुई चोरी की घटना से नागरिकों में चोरी के मामले को लेकर भय बना हुआ है, इसको लेकर नगरवासियो ने रात्रि में नियमित गश्त की मांग की है।
प्राथी आयुष राम के रिपोर्ट पर अज्ञात तत्वों के खिलाफ सिटी कोतवाली में धारा 331/4, 305ए के तहत मामला दर्ज कर जिवेचना में जुट गई। प्रार्थी त्रिभुवन लाल यादव की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली पुलिस ने बाय 331/4, 306 के तहत मामला दर्ज किया।
मुंगेली सिटी कोतवाली प्रभारी ने बताया कि चार मकान के ताले टूटे है, शिकायत के आधार ताला तोड़े गए जिसकी विवेचना की जा रही है अज्ञात के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है।