अवैध परिवहनछत्तीसगढ़धानन्यूजमुंगेली/लोरमी

सँयुक्त टीम ने डिंडौरी में वाहन में लोड अवैध  312 बोरा (125 क्विंटल धान) किया जप्त…

हरिपथलोरमी-1 जनवरी ग्राम डिंडौरी में राजस्व कृषि एवं मंडी की संयुक्त टीम ने एक पुराना गोदाम में वाहन सीजी 28 एच 3814 में परिवहन करने रखे  अवैध 312 बोरी(125 क्विंटल) धान जप्त किये।

कलेक्टर राहुल देव एवं एसडीएम अजीत पुजारी के निर्देश पर ग्राम डिंडौरी में मंगलवार को राजस्व कृषि एवं मंडी की संयुक्त टीम ने दबिश देकर गोदाम  में  वाहन सीजी 28 एच 3814 में परिवहन के लिए रखे धान को  निरीक्षण के दौरान ग्राम डिंडोरी निवासी  पुष्पराज साहू पिता नंद कुमार साहू  द्वारा अवैध धान  312 बोरी (125 क्विंटल) भंडारण करने पर जप्त किया गया।

कार्यवाही में नायब तहसीलदार सी पी सोनी, नायब तहसीलदार शान्तनु तारम के नेतृत्व में कृषि विभाग से आरएईओ. रामेश्वर ध्रुव,अशोक क्षत्रिय मंडी उप निरीक्षक, विहर्षवर्धन पाटले भूपेन्द्र गुप्ता सहित संयुक्त दल सामिल रहे।

error: Content is protected !!