मुंगेली

भाजपा मंडल की बैठक में कार्यकताओं में भरा गया जोश

हरिपथ न्यूजमुंगेली 25 फरवरी को ग्राम चारभांठा, रीवापार श्रीवास समाज भवन में भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मण्डल अंतर्गत शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक बूथ अध्यक्ष, बूथ पालक एवं पन्ना प्रभारियों व कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण बैठक में प्रधानमंत्री की रविवार को मन की बात कार्यक्रम सुनने सहित अन्य विषयों पर आवश्यक चर्चा किया गया।

बैठक में मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री द्वय राजीव श्रीवास नितेश भारद्वाज, वरिष्ठ नेता विनय पाण्डेय, जिला मीडियाप्रभारी युवा मोर्चा अरविन्द राजपूत, मंत्री जीवन पटेल ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया।
बैठक में केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी उपलब्धियों की जमकर तारीफ किया गया। राज्य सरकार की नाकामियों को सामने रखा गया। आगामी चुनाव भाजपा को पूर्ण बहुमत के साथ प्रदेश में भाजपा की सरकार बनाने कार्यकर्ताओं में जोश भरा गया।

रविवार को 11बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात को लोगो को सुनने अपील किया। बैठक में प्रमुख रूप से मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर, महामंत्री द्वय राजीव श्रीवास नितेश भारद्वाज, विनय पाण्डेय, अरविन्द राजपूत, जीवन पटेल, बसंत स्वर्णकार, संतोष पटेल, दिनेश जायसवाल, डॉ सुरेश ठाकुर, अश्वनी तिवारी, रामचरण रजक, मोजी साहू, हेमपाल सिंह ध्रुव, राजकुमार साहू, सुरेश कुमार बंजारा, टेक राम साहू, हिरेश बिसेन, दिनेश साहू, चिम्मन सिंह ठाकुर, मनहरण पोर्ते, प्रभात साहू, अशोक साहू, सुखुराम साहू, गोवर्धन प्रसाद, परदेशी राम, संतोष साहू, उमेश, किशन यादव, सोमनाथ, राजाराम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

error: Content is protected !!