नौकरी लगाने का झांसा देकर पांच लाख ऐठ लिये? आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस …

हरिपथ न्यूज -मुंगेली/लोरमी– 2 अप्रेल…ग्राम राम्हेपुर थाना लोरमी अधिवक्ता के पुत्र से उपनिरीक्षक पद पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर झांसा देकर बेमेतरा एक आरोपी ने पिता पुत्र दोनों से किस्तो में पांच लाख देकर धोखाधड़ी के शिकार हो गये। पीड़ित प्राथी ने लोरमी थाने मे लिखित में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गम्भीरता को देखते हुये आरोपी अनुपम गिरी पिता प्रकाश गिरी गोस्वामी निवासी बेमेतरा हाल मुकाम बिरगांव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश आरंभ कर दी है।
थाने से मिली जानकारी के अनुसार अशोक पिता विश्राम उपाध्याय निवासी ग्राम राम्हेपुर ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, कि उसके पुत्र विनय उपाध्याय उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा दिया है। जिस पर अनुपम गिरि पिता प्रकाश गिरि गोस्वामी के द्वारा कुल 13 लाख में नौकरी लगाने के नाम से झांसा दिया। प्राथी पिता,पुत्र के खाते से 5 लाख खाता नंबर 1221102000000161 में विभिन्न किस्तों में एवं मोबाईल नंबर 8319944585 में फोन-पे के माध्यम से राशि दिया गया। उक्त रकम गबन कर धोखाधड़ी किया है!जिसकी लिखित में शिकायत दर्ज कराया।

थाना प्रभारी गौरव पांडे को शिकायत में अशोक उपाध्याय पिता विश्राम प्रसाद उपाध्याय राम्हेपुर लोरमी, उप निरीक्षक का फार्म 2021 में विज्ञापन आया था, जिसमें प्राथी के पुत्र विनय उपाध्याय आवेदन किया था।परिक्षा 29 जनवरी 2023 को हुआ है। पीड़ित विनय का पहचान अनुपम गिरि गोस्वामी पिता प्रकाश गिरि गोस्वामी निवासी बेमेतरा हाल मुकाम बिरगांव से था। आरोपी के द्वारा अपनी ऊंची पहुँच का झांसा देकर बताया कि मेरी जान पहचान है,अपना सलेक्शन उप निरीक्षक में कराना चाहते हो तो तेरह लाख रूपये देना पड़ेगा एक साथ नही दे सकते तो रूपये किस्तो में दे देना अभी आप दो लाख रूपये दे दो मै सेटिंग करूंगा। तब पुत्र विनय, अनुपम को किस्तो में पैसा देता गया जो इस प्रकार है। 8 जनवरी 22 को 50 हजार दो बार दिया, 10 जनवरी 22 को 50 हजार रूपये, 12 जनवरी.22 को 50 हजार 10 मार्च 22 को 50 हजार, 11 मार्च 22 को 50 हजार , 12 मार्च .22 को 50 हजार , अशोक के खाते से आरोपी अनुपम गिरि गोस्वामी के खाते में ट्रांस्फरर किया गया। विनय उपाध्याय द्वारा भी अपने खाते से 14 फरवरी को 50 हजार एवं 40 हजार और 15 फरवरी 23 को 10 हजार अपने खाते से आरोपी अनुपम गिरि गोस्वामी के खाता नंबर 1221102000000161 एवं फोन पे नंबर 8319944585 में ट्रांस्फर किया गया। इस प्रकार कुल पांच लाख आरोपी अनुपम गिरि गोस्वामी के खाते में पिता व पुत्र के फोन पे 9977253166, 900933552 के माध्यम से ट्रांस्फर किया गया है।
गौरतलब है,कि परीक्षा में विनय का न्यूनतम अंक आने पर फिक्रमंद पिता को शंका हुआ, उनके साथ ठगी धोखाधड़ी किया जा रहा है। पुत्र द्वारा आरोपी अनुपम गिरि गोस्वामी से संपर्क करने का प्रयास मो.नं. 8319944585, 9713052033 किये परन्तु उनका नम्बर बंद बता रहा है। उनके घर में संपर्क किया तो उनकी पत्नि के द्वारा बताया गया कि वह घर ही नहीं आ रहा है।घटना के बारे में उनकी पत्नि को बताया तो उनके द्वारा कहा गया कि आपको जो उचित करना है करिये मैं क्या कर सकती हूं।
पुलिस ने दस्तावेज के आधार पर अनुपम गिरि गोस्वामी पिता प्रकाश गिरि गोस्वामी निवासी बेमेतरा हाल मुकाम बिरगांव के खिलाफ नौकरी लगाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में आरोपी के खिलाफ मामला पंजीबद्ध किया गया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुट गयी है।