
हरिपथ–मुंगेली -खरसिया विधायक एवं पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने 8 मई को बिलासपुर मे संभाग स्तरीय संविधान बचाओ रैली के आयोजन को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए।
श्री पटेल ने कांग्रेसियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 8 मई को बिलासपुर मे सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, जिसमे बढ़ी संख्या मे भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाने को आहवान किये। उन्होंने कहा कि “हमारे नेता राहुल गांधी जो कहते हैं, वह दूरदर्शिता साबित होती है पहले जाति जनगणना का मज़ाक उड़ाया गया, अब बीजेपी खुद उसे करने की बात कर रही है। आज संविधान और आरक्षण को लेकर 8 मई को मुंगेली की ’संविधान बचाओ रैली’ में सभी कार्यकर्ता ज़रूर शामिल हों।


जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा ने कहा कि आगामी 8 मई को सविधान बचाओ रैली का आयोजन किया जा रहा है,, इसी कड़ी मे संभाग स्तरीय रैली के संयोजक उमेश पटेल का आगमन हुआ है,, बाबा साहब अम्बेडकर द्वारा बनाये गए सविधान मे बदलाव कि जो कोशिश की जा रही है हम उसका विरोध करते है। अगर जरूरत पडी तो संविधान की रक्षा के लिए आखरी श्वास तक लडेगे।
जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह ने कहा कि जिस तरह भाजपा सविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है हम उसका विरोध करते है और आगे ज़ब भी देश कि अस्मिता के साथ खिलवाड़ होगा कांग्रेस पार्टी विरोध करेगी।
बिलासपुर संभाग स्तरीय रैली के
संयोजक एवं पूर्व मंत्री एवं वर्तमान विधायक, खरसिया उमेश ने जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारीगण, समस्त ब्लॉक अध्यक्षगण एवं पदाधिकारीगण, वरिष्ठ कांग्रेसजन, सम्मानित कार्यकर्ता, पूर्व विधायक, पूर्व प्रत्याशी, निगम-मंडल-प्राधिकरण के पूर्व एवं वर्तमान पदाधिकारीगण, नगर पालिका अध्यक्ष, पार्षदगण एवं पार्षद प्रत्याशीगण, जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत के पदाधिकारी, सदस्य एवं सरपंच, महिला कांग्रेस, सेवा दल, युवा कांग्रेस, एन एस यू आई सभी अनुषांगिक संगठन, मोर्चा, विभाग, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता की बैठक लेकर आगामी 8 मई को होने वाली रैली के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष घनश्याम वर्मा, जिला संगठन प्रभारी आलोक सिंह,विकेक बाजपाई संजीत बनर्जी थानेश्वर साहू, आत्मा सिंह क्षत्रिय महेंद्र गंगोत्री, दिलीप बंजारा , स्वतंत्र मिश्रा, मनीष त्रिपाठी, संजय यादव उर्मिला यादव मायारानी सिंह,राहुल सिंह,मंजू शर्मा,निधि पौराणिक, राजेन्द्र यादव, राजेश छैदईया, रणजीत सिंह, सागर सोलंकी, राम कुमार साहू, अभिलाष सिंह, कलेश्वर गर्ग, अजय साहू, कुलदीप पाटले, संजय चंदेल, सूरज यादव, प्रिंशु दुबे, पथरिया से उमेश सोनी, राजा िंसह, पुष्पा धृतलहरे, शिव धृतलहरे सहित पथरिया ब्लाक कांग्रेस, लोरमी से, विद्यानंद चंद्राकर, लखन कश्यप, अरूण कुलमित्र लोरमी ब्लाक कांग्रेस सहित शहर,ब्लाक,लोरमी, पथरिया, डिंडोरी, सरगांव के पदाधिकारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे।
