प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने कार्यकर्ताओं को किया रिचार्ज- जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक

हरिपथ न्यूज ..मुंगेली…26 मार्च ग्रामीण मण्डल अंतर्गत शक्तिकेन्द्र कोदवा बानी में बूथ विस्तार कार्यक्रम की बैठक में पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेश पाठक ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बूथ शसक्तीकरण अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं को प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने की अपील करते हुए कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया। बूथ
में कामकाजी की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मन की बात को बूथों के कार्यकर्ताओं व आम नागरिकों के साथ प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सुनने व देखने को कहा। भाजपा जिला मीडियाप्रभारी प्रदीप पाण्डेय ने बूथ सशक्तिकण फार्म भरने की जानकारी विस्तार पूर्वक बताया। ग्रामीण मण्डल अध्यक्ष शंकर सिंह ठाकुर ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संचालन बूथ अध्यक्ष अरविन्द राजपूत ने किया। बैठक में शक्ति केंद्र संयोजक, सहसंयोजक, बूथ अल्पकालीन विस्तारक, बूथ पालक, बूथ अध्यक्ष, बूथ सचिव, बीएल 2 तथा पन्ना प्रभारी सहित कार्यकर्तागण उपस्थित हुए, बैठक में सोम वैष्णव अध्यक्ष सेतगंगा मण्डल, नितेश भारद्वाज महामंत्री ग्रामीण मण्डल, डॉ सुरेश ठाकुर, संतु सिंह राजपूत, सुंदर सिंह ठाकुर, मोजी राम साहू, चन्द्रहास गोस्वामी (पूर्व सरपंच) मेलाराम साहू, उमाशंकर बघेल, गुलाब सिंह राजपूत, सूरज ध्रुव, अश्वनी साहू, ताराचंद जांगड़े, लालजी ठाकुर, तुलसी राम साहू, परमेश्वर राजपूत, संतोष राजपूत, छत्रपाल राजपूत, फलित बंजारा, राजेश चेलक, लोचन निर्मलकर, मनोहर साहू, फुलवा ध्रुव, विमल निर्मलकर, रोशन चेलक, कोमल निर्मलकर, भीखम सिंह राजपूत, परमानन्द ध्रुव, रामा साहू, भूपेन्द्र राजपूत, करण राजपूत, गणेश निर्मलकर, मंतराम साहू, लक्ष्मण यादव, सलगा जायसवाल सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए।