बाघ ने पालतू जानवर का शिकार किया? वनवासियों ने मांगे मुवायजा..

हरिपथ न्यूज -मुंगेली /लोरमी(एटीआर) 2 अप्रेल अचानकमार टाईगर रिजर्व के बफर जोन स्थित ग्राम डंगनिया बिसौनी के कक्ष क्रमांक 456 में एक गर्भवती पालतू गाय का अज्ञात हिंसक प्राणी ने शिकार कर मृत गाय के पीछे हिस्से को खाकर अधूरा छोड़ दिया। फायर वाचर ने तड़के सुबह गस्त पर निकले टीम को मृत गाय की लाश मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने पालतू जानवर की पहचान किये।
मिली जानकारी के अनुसार 2 अप्रेल की तड़के सुबह 7 बजे ग्राम बिसौनी डंगनिया के कक्ष क्रमांक 456 के जंगल मे एक मृत गाय के मिलने से गाँव मे हड़कम्प मच गया। ग्राम के दुजराम गोड़ ने बताया कि ग्राम बिसौनी के जंगल रविवार की सुबह फायर वाचर अर्जुन बैगा, भरत बैगा सुबह गस्त पर निकले थे, की उनको मृतावस्था एक गर्भवती गाय दिखाई दिया। जिसकी सूचना सम्बंधित बीट गार्ड को दिया। बताया जा रहा है, की गाय को पीछे हिस्से को अज्ञात हिंसक जंगली जानवर ने पहले शिकार किया उसके बाद दस मीटर तक घसीटकर खाने ले गया। शिकार की जानकारी ग्रामीणों को लगी जिसके बाद मृत जानवर का मालिक ग्राम के बुधराम पिता शुद्धू बैगा के रूप में पहचान हुई। गौरतलब है,की पास ही एक ट्रेप कैमरा विभाग के द्वारा लगाया गया है, जिसमें मृत पालतू जानवर दिख गया। जानकार वनवासियों ने जानवर पीछे हिस्से को खाने के तरीके को देखते साथ बता दिए कि बड़े हिंसक प्राणी बाघ के शिकार करने की बाते कही जा रही है।
बफर जोन के वनपरिक्षेत्र अधिकारी किशोर साहू ने बताया कि पालतू जानवर का अगर किसी भी जंगली जानवर ने शिकार किया है,तो पंचनामा कर बाजार दर में शासन द्वारा निर्धारित मुवायजा राशि मिलेगी। जल्द ही प्रकरण तैयार कर उच्चधिकारियो पत्र प्रेसित किया जायेगा।