बिहान समूह महिलाओं के हड़ताल को विपक्षी दल का समर्थन मिल रहा….. महिलाओं की पांच सूत्रीय मांग


हरिपथ न्यूज ◆ लोरमी – 20 मार्च चुनाव नजदीक आते जा रहे है वैसे सभी विभागों के कर्मचारियों ने अपनी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। जिसमें राज्य सरकार के चुनावी घोषणा पूर्णता की ओर है अभी विधानसभा सत्र के दौरान होली पर्व पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, मितानिन,एंव रसोय्यो संहित महिला कार्यकर्ताओं की वेतन वृद्धि की घोषणा से सभी के चेहरे खिल उठे और लगातार महिलाओं ने होली मिलन के माध्यम से रंग गुलाल लगाते हुए खुशियां मनाई जा रही है तो वही ग्रामिण अंचलों में कार्य कर रहे कृषि सखी, पशूसखी, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, बिध्या, एवं महिला शासन की योजना में कार्य कर रही महिलाओं ने शासन के ध्यान आकर्षण कराने के लिए लोरमी क्षेत्र में कार्य कर रही लगभग सैकड़ों महिलाओ ने
वेतन वृद्धि को लेकर शिशूवती महिलाओं के साथ
अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गये है। महिला स्व सहायता समूह की बहनो द्वारा पांच सूत्रीय मांगों के लिए किए गए ।
आंदोनलकारी महिलायें….
अनिश्चित कालीन हड़ताल में जिला पंचायत सदस्य शीलू साहू ने पहुंचकर उनका समर्थन किया। श्रीमती साहू ने महिला स्व सहायता समूह की महिलाओं एवं बहने हमारी केंद्र की सरकार बराबर मात्रा में राशि देती है।योजना सब संचालित है, राज्य की सरकार समस्त योजना को रोक कर रखी है, जैसे कि आवास की योजना महिला स्व सहायता समूह की उनकी पांच सूत्री मांगे जायज है। भारती जनता पार्टी इनकी मानगो को लेकर सड़क तक कि लड़ाई लड़ेगी।
जकाँछ विधानसभा प्रभारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने कहा सरकार महिलाओं की नही सुन रही। हमारी सरकार में प्रदेश में आई तो पहले महिलाओं का काम होगा। हमारी पार्टी आप लोगो के सरकार है। आने वाले चुनाव में आपकी ताकत का ऐहसास कराइये।
इस संबंध में सक्रिय महिला संघ के ब्लाक अध्यक्ष बिन्दु यादव ने कहा कि हमारे भूपेश बघेल की सरकार संवेदनशील है, सभी के मांगों को पूर्ण कर रहे है तो हमारी भी मांगो को अवश्य पूर्ण करेंगे क्योंकि इतनी छोटी सी मानदेय में ग्रामिण क्षेत्र के सभी कार्यों को दिन रात एक करके पूरा कर रहे है, जिसमें काफी परेशानी हो रही है सभी की मांगों को कक्षा पूरा कर रहे हैं इन छोटी सी मांग को जरुर पूरी करेंगे।
बैंक मित्र चंपा राजपूत ने कहा की विकाखण्ड क्षेत्र में 6 बैंकों के लिए 6 अलग अलग बैक मित्र महिला समूह वालो के कार्य करने के लिए बैंकों में नियुक्त किए गए हैं,जंहा सुबह से शाम हो जाते हैं ,यही नहीं फिल्ड भी जाने पड़ते हैं, और मानदेय महज 2500रुपये है, और पेट्रोलिंग भी नहीं दिया जाता है। शासन से मांग करते हैं,की हम लोगों की मांग को संज्ञान में लेकर मानदेय बढ़ाये बाहर हाल आगे देखने वाली बात होगी की इन मांगों को शासन कब तक संज्ञान में लेते है यह तो सरकार के ऊपर निर्भर करता है।