मनीष त्रिपाठी ने विधानसभा चुनाव से अपना नामांकन वापिस लिया … जल्द ही लेंगे निर्णय?

हरिपथ-लोरमी– 2 नवंबर जेसीसीजे के नेता एवं विधानसभा के प्रभारी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने विधानसभा से अपना नामाकन वापिस ले लिया है। उंन्होने क्षेत्र क्रमांक 26 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामंकन दाखिल किया था।

गौरतलब है,की मनीष त्रिपाठी ने जेसीसीजे से टिकट नही मिलने से नाराज़ होकर पर्चा दाखिल किया था। आज उन्होंने अपना विधानसभा चुनाव से नाम वापस ले लिया।
इससे पहले जेसीसीजे के तरफ बतौर टिकट बी फार्म को लेकर माथापच्ची चलता रहा। यह सभी विषयों पर पूर्ण विराम लग गया है। आखिरकार उनके निर्दलीय चुनाव लड़ने से पार्टी को बड़ा नुकसान होने से बच गया !
आज गुरुवार को उन्होंने मुंगेली कलेक्टोरेट में जाकर नाम वापस ले लिया। चुनाव को लेकर लड़ने जैसे बातों पर पूर्ण लगाम लग गया। उन्होंने लगातार सक्रिय होकर पार्टी को जीवंत रखा और राजनीतिक गतिविधियों का निष्ठापूर्वक संचालन किया।
मनीष त्रिपाठी ने स्प्ष्ट किया किसी के पक्ष या दबाव में आकर यह निर्णय नही लिया है। ये मेरी स्वयँ औऱ मेरे समर्थकों का निर्णय है। आगे कहा जायेगे या पार्टी के लिए कार्य करेंगे इस फिलहाल कोई संकेत नही दिए है।
बताया जा रहा की जल्द ही अपने राजनीतिक पारी की स्थिरता को लेकर समर्थकों के ऊपर छोड दिया है।
इससे पहले लोरमी नगर पंचायत का चुनाव बतौर निर्दलीय चुनाव जीतकर पूरे पांच वर्ष नगर का प्रथम सेवक बनकर कार्य कर चुके है। इनके सहित एक अन्य ने क्षेत्र से अपना नाम वापिस लिया!