डांडिया की धूम:स्कूल के नन्हे बच्चो की मनमोहक प्रस्तुति ने मन मोहा..

हरिपथ:गोबरीपाट /पथरिया – 17 अक्टूबर शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाट में रंग-बिरंगे गरबा-डांडिया कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।


स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में गरबा और डांडिया नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी।

बच्चों के हाथों में रंग-बिरंगे डांडिया और छात्राओं के घाघरा-चोली और लड़कों के कुर्ता-पायजामा ने पूरे माहौल को गरबामय बना दिया। विद्यालय के प्राचार्य सुधांशू जायसवाल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों को हमारी भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हैं। गरबा केवल नृत्य नहीं, बल्कि माँ दुर्गा की आराधना और एकता का प्रतीक है।”इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
बालिका वर्ग में श्रद्धानन्द सदन ने और बालक वर्ग में श्रद्धानंद और दयानन्द सदन दोनों ने मारी बाजी
डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में गरबा उत्सव की धूम, रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों ने मोहा मन
पथरिया जरेली (पेंड्री), 18 अक्टूबर क्षेत्र के एकमात्र अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई विद्यालय, डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, जरेली (पेंड्री), पथरिया में गरबा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास, उमंग एवं पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा में आकर्षक गरबा एवं डांडिया नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित अतिथियों एवं जनसमूह का मन मोह लिया। संगीत, नृत्य और उत्साह से सराबोर विद्यालय परिसर में भारतीय संस्कृति की अनुपम छटा देखने को मिली।

वैदिक मंत्रोच्चार एवं डीएवी एंथम के साथ हुआ शुभारंभ
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती एवं मां दुर्गा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके पश्चात डीएवी परंपरा के अनुरूप गायत्री मंत्र का सामूहिक उच्चारण एवं डीएवी एंथम प्रस्तुत किया गया। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और उत्सव का सुंदर समन्वय दिखाई दिया।
मुख्य अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष चित्ररेखा मनीष जांगड़े के साथ जनपद सदस्य ज्योति रिंकू सिंह ठाकुर, ग्राम पथरगढ़ी रहीं। कार्यक्रम में पथरिया ब्लॉक के 15 गांवों के सरपंचों एवं सदस्यों सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, अभिभावकों और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

विशिष्ट अतिथियों में नगर पंचायत अध्यक्ष पथरिया एवं सरगांव, हुलसी रघु वैष्णव एवं परमानंद साहू , जनपद सदस्य अर्चना सिंह, ग्राम पथरगढ़ी; जनपद सदस्य कोमल साहू, ग्राम जुनवानी; जनपद सदस्य प्रतिनिधि टीकाराम वर्मा, ग्राम सिलतरा; सरपंच सुनीता संतोष बघेल, ग्राम पंचायत पढ़ियाईन; सरपंच साधना साहू, ग्राम पंचायत खपरी; सरपंच प्रतिनिधि रामेश्वर सिंह, ग्राम पंचायत हथकेरा; उपसरपंच संतोष भास्कर, ग्राम पंचायत जरेली; पंच एवं जिला सोशल मीडिया प्रभारी अशोक निर्मलकर, ग्राम पेंड्री; पंच सोनकली अनंत, ग्राम जरेली तथा पंच श्रीमती संजू आदित्य पंकज पात्रे, ग्राम पेंड्री सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
प्राचार्य ने भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को संजोने का दिया संदेश
विद्यालय के प्राचार्य गौरव सिंह राजपूत ने स्वागत भाषण के माध्यम से सभी अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को नवरात्रि पर्व एवं गरबा के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व से अवगत कराते हुए भारतीय परंपराओं को संरक्षित रखने तथा उन्हें अगली पीढ़ी तक पहुंचाने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना भी है।
विभिन्न प्रतियोगिताओं में सदनों के बीच दिखा शानदार उत्साह
विद्यालय के सभी विद्यार्थी चार सदनों में बटे हुए हैं – दयानंद, अरविंदो, विवेकानंद एवं श्रद्धानंद सदन। बोर्ड डेकोरेशन में अरविंदो सदन प्रथम विवेकानंद एवं दयानंद सदन द्वितीय तथा श्रद्धानंद सदन तृतीय स्थान पर रहा। कलश डेकोरेशन में अरविंदो सदन से कक्षा सातवीं की छात्रा अनामिका राजपूत प्रथम, थाली सजावट में विवेकानंद सदन से कक्षा पांचवी की छात्रा दिशा यादव प्रथम तथा डांडिया डेकोरेशन में श्रद्धानंद सदन से कक्षा छठवीं की छात्रा सिल्की घृतलहरे प्रथम रही। कक्षा नर्सरी से कक्षा दूसरी तक फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कक्षा नर्सरी में तनिष्का सिंह ठाकुर व विवेक जायसवाल प्रथम, एलकेजी से आर्या निर्मलकर व उज्जवल प्रथम रहे, कक्षा यूकेजी में अनन्या साहू , कक्षा पहली में सान्वी निर्मलकर व रेयांश राजपूत, कक्षा दूसरी में ख्याति साहू प्रथम रही। गरबा प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों, उत्कृष्ट तालमेल, आकर्षक वेशभूषा और शानदार मंचीय प्रदर्शन से दर्शकों की खूब सराहना प्राप्त की। प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में श्रद्धानन्द सदन ने प्रथम ,विवेकानंद सदन द्वितीय, दयानंद सदन तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि बालक वर्ग में दयानन्द सदन एवं श्रद्धानंद सदन प्रथम रहा। विजेता सदनों के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा एवं सामूहिक समन्वय से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

उपस्थित अतिथियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।
विद्यालय प्रबंधन का उद्देश्य गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति, परंपराओं एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ना है। गरबा उत्सव इसी उद्देश्य की सार्थक अभिव्यक्ति बना, जिसने विद्यार्थियों में सामूहिक सहभागिता, सहयोग एवं सांस्कृतिक चेतना की भावना को प्रोत्साहित किया।
शिक्षकों एवं सहयोगी कर्मचारियों का रहा सराहनीय योगदान
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत, उमेश साहू, राजेश कुमार, जयप्रकाश, तेजस्वी साहू, भगवानदास पटेल, श्रीमती उर्वशी साहू, गीताप्रसाद जायसवाल, आशुतोष पाण्डेय, श्री गैंदराम साहू, अमितेश दुबे, खेलेश्वर वर्मा, संजना, जया कौशिक, जया यादव, साक्षी साहू, श्रद्धा यादव, अंजली साहू, दुर्गा साहू एवं अर्मित खंडेलवाल सहित सहयोगी कर्मचारी अश्वनी निर्मलकर, दीपक बघेल, रमा निर्मलकर एवं दुर्गा मानिकपुरी का सक्रिय एवं सराहनीय योगदान रहा।
कार्यक्रम का समापन विद्यालय की परंपरा के अनुरूप वरिष्ठ शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत द्वारा धन्यवाद ज्ञापन एवं शांति पाठ के साथ हुआ। गरबा उत्सव ने विद्यालय परिसर को सांस्कृतिक रंगों से सराबोर करते हुए सभी के मन में उत्साह, उल्लास और भारतीय परंपराओं के प्रति सम्मान की अमिट छाप छोड़ी।