मुंगेली

महिला कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के साथ रत्नावली गिरफ्तार



हरिपथ न्यूज मुंगेली●● भारत में चीनी विदेश मंत्री के स्वागत और इकोनमी पर चर्चा के विरोध में प्रदर्शन किया जा रहा था।
चीन पर मोदी सरकार के नरम रवैए के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के समक्ष प्रदर्शन कर रही महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा, छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं हिन्द सेना महिला ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष रत्नावली कौशल समेत अनेक महिला कांग्रेस पदाधिकारियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिलाओं पुलिस वैन में बिठाकर ले गईं।
चीन के नेताओं का भारत में मोदी सरकार द्वारा स्वागत किए जाने के विरोध में नई दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास महिला कांग्रेस द्वारा गुरुवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में दिल्ली पहुंची देशभर की चुनिंदा महिला कांग्रेस नेत्रियों ने प्रदर्शन में भाग लिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नेटा डिसूजा द्वारा आयोजित समीक्षा बैठक में भाग लेने नई दिल्ली गईं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की प्रदेश महासचिव रत्नावली कौशल ने भी इस प्रदर्शन में अग्रणी भूमिका निभाई।

सुश्री कौशल ने नई दिल्ली से बताया कि चीन भारत की सीमा में घुसकर भारतीय जमीन पर कब्जा कर रहा है। गलवान में चीनी सैनिकों के हमले में बीस भारतीय जवान शहीद हो गए। हालांकि भारत के वीर जवानों ने भी मुहतोड़ जवाब देते हुए दर्जनों चीनी सैनिकों को यमलोक पहुंचा दिया, लेकिन भारत के प्रति द्वेष रखने वाले चीन के प्रति केंद्र सरकार का रवैया नरम बना हुआ है। सुश्री कौशल ने कहा कि कांगेस के नेता राहुल गांधी संसद के अंदर और बाहर भी केंद्र सरकार को चीन के बुरे इरादे के संबंध में लगातार आगाह करते आ रहे हैं। इसके बावजूद सरकार चीन के प्रति नरम रुख अपना रही है। आज ही जी – 20 के सम्मेलन में भाग लेने भारत आए चीन के विदेश मंत्री का भव्य स्वागत कर गलवान में भारतीय जवानों की शहादत और भारतीय जमीन पर चीनी कब्जे को लेकर सरकार को जरा भी मलाल नहीं है। रत्नावली कौशल ने बताया कि मोदी सरकार के इसी रवैए के विरोध में महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटा डिसूजा के नेतृत्व में आज संसद के सामने प्रदर्शन किया जा रहा था। प्रदर्शनकारी कांग्रेस नेत्रियां विशेष एप्रान पहने हुई थीं, जिस पर गलवान में अपमान, फिर भी चीन का सम्मान जैसे वाक्य लिखे हुए थे। नेटा डिसूजा, रत्नावली कौशल व अन्य कांग्रेस नेत्रियां संसद परिसर की ओर बढ़ रही थीं, तभी पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। रत्नावली ने बताया कि हमारे सैनिकों के हत्यारे चीन का केंद्र सरकार द्वारा सम्मान किए जाने से देश के लोगों

error: Content is protected !!