
हरिपथ–रायपुर , 19 से 21 मई तक केन्द्र शासित प्रदेश दीव के घोघला बीच में आयोजित होने वाले प्रथम खेलो इंडिया बीच गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की मल्लखंब टीम चयन किया गया है जो आज 17 मई 2025 को दीव हेतु प्रस्थान कर गये हैं।
छत्तीसगढ़ की मल्लखंब टीम में शामिल हैं:

बालिका टीम:

. मोनिका पोटाई ,नारायणपुर
- दुर्गेश्वरी कुमेटी,नारायणपुर
- अनिता गोटा,नारायणपुर
- सरिता पोयम,नारायणपुर
- संतय पोटाई, नारायणपुर
– रोशनी धीवर, बिलासपुर
पुरुष टीम:
- राकेश कुमार वढ़दा, नारायणपुर
- मानू ध्रुव,नारायणपुर
- राजेश सलाम, नारायणपुर
- मोनू नेताम,नारायणपुर
- संतोष सोरी,नारायणपुर
- प्रतीक बंजारे, बिलासपुर
अधिकारियों की टीम:
- डा. मिलींद भानदेव, कोच बिलासपुर
- सौरव पाल,कोच,नारायणपुर
- पूनम प्रसाद, प्रबंधक,नारायणपुर
- मनोज प्रसाद, तकनीकी अधिकारी,नारायणपुर
जानकारी देते हुए प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मलखंब ने बताया कि गत वर्ष के बीच गेम्स दीव में छत्तीसगढ़ मलखंभ खिलाड़ियों ने पूरे भारत वर्ष के खिलाड़ियों को परास्त कर स्वर्ण पदक जीता था और विजेता बनकर छत्तीसगढ़ को पदक तालिका में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचा दिया था । आशा है इस बार भी उत्कृष्ठ खेल का प्रदर्शन कर बीच गेम्स का स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ की झोली में आने की पूरी संभावना है।
छत्तीसगढ़ खेल संचालक तनुजा सलाम, अंजुलस एक्का, सहायक संचालक खेल, शिवराज साहू,वरि. खेल अधिकारी ,टी एन रेड्डी और छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के पदाधिकारीगण सर्वश्री सुशांत शुक्ला, विधायक बेलतरा, अनिल टाह, संरक्षक, प्रेमचंद शुक्ला, अध्यक्ष, डा राजकुमार शर्मा, महासचिव, राजा सरकार, बिसन कसेर,उपाध्यक्ष,विरेन्द्र तिवारी, अनिल सिंह, कोषाध्यक्ष,डा.मिलिंद भानदेव,मनोज प्रसाद, पूनम प्रसाद, सौरव पाल,नारायणपुर,चन्द्रेश धृत, राजेन्द्र पटेल़,सारंगगढ़,किशोरकुमार वैष्णव,मनेन्द्रगढ़, पुष्कर दिनकर, अखिलेश नारंग,पामगढ़, पुरेन्द्र कोसरिया, रायपुर, प्रशांत तिवारी, पंचराम वस्त्रकार, कृष्ण प्रसाद यादव ,मुंगेली, अंशु भारती, डा. प्रमोद यादव,कमल निकुंज, एस. के . शेशाद्री, अंबिकापुर, हरप्रसाद कैवर्त ने हर्ष व्यक्त किया है।