गणेशपुरी कारीआम एवं सोनकुंड आश्रम में स्वामी शिवानंद के सानिध्य में शिवलिंग पर रुद्राभिषेक सम्पन्न…

हरिपथ ◆ पेण्ड्रा/ बेलगहना ◆ 11 अगस्त स्वामी शिवानन्द के सानिध्य में आश्रम में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है,उन्ही क्रम में गणेशपुरी कारीआम आश्रम व मानस तीर्थ सोनकुंड में रुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पूज्य स्वामी जी का आगमन प्रातः 8.00 बजे गणेहसपुरी करिआम आश्रम में हुआ।तत्पश्चात पूज्य स्वामी जी के द्वारा भगवान शिव जी की विधिवत शिवपूजन एवं पार्थिव शिवलिंग की पूजा कर विसर्जन किया गया।

इस कार्यक्रम में आस पास के ग्रामीण अंचल से श्रद्धालुगण उपस्थित होकर भगवान भोलेनाथ जी से अपनी अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की आशीर्वाद मांगी। करिआम का नाम माँ काली के नाम से जाना जाता है यहाँ की माँ भागवती माता काली जी की महिमा समुचा भारत में प्रसिद्ध है।यहाँ भगवान गणेश जी स्वयंभु के रूप में विराजमान है, गणेश जी इस क्षेत्र के विघ्नहर्ता के रूप में जाने जाते है, इसीलिए यह श्रद्धालु भक्तों का आस्था का केन्द्र बना हुआ है यहाँ लोगो का आना जाना लगा रहता है।यहाँ पूजा पाठ करने के बाद पूज्य स्वामी जी मानस तीर्थ सोनकुंड के लिए प्रस्थान किये। सोनकुंड में पूज्य स्वामी जी भगवान शोणेश्वर महादेव जी का पंचद्रव्य से अभिषेक किए,और हर हर महादेव शंभू गान का संकीर्तन करते हुये सभी श्रद्धालु भक्तगण मस्ती मे झूमते हुये,पार्थिव शिवलिंग को विसर्जन किए। सोनकुंड आश्रम बड़े बड़े संतो की तपोभूमि रही है उन्ही की कृपा और आशीर्वाद से यह मानस तीर्थ के नाम से पहचाना जाता है। पूजा संपन्न होने के पश्चात भंडारे का आयोजन किया गया जिनमे सभी भक्तजन प्रसाद ग्रहण किए। इस कार्यक्रम मे बड़े ही दूर दूर से श्रद्धालुगण भगवान भोलेनाथ जी की अभिषेक में सम्मिलित हुये। जिनमे लोरमी,मुंगेली गौरेला, पेंड्रा,कुरुवार,दारसागर,बरपाली, कोंचरा, केंदा,सोनसाय नवागाँव आदि अंचल से श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।