CG-Newsज्ञापनधरना प्रदर्शनन्यूजमुंगेलीराजस्व विभाग
राजस्व पटवारियों का हड़ताल जारी,मांगो को लेकर धरने पर डटे

हरिपथ:मुंगेली: 21 अक्टूबर PV ऐप की व्यवहारिक समस्याओं का निराकरण नहीं किए जाने पर पटवारियों ने मोर्चा खोल रखा है। कार्यवाही तथा लंबित मांगों के संबंध में अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है।
जिलाध्यक्ष किशन महिलांग से मिली जानकारी के अनुसार जिले के समस्त राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बतौर ज्ञापनके उल्लेख किया है,कि PV ऐप के माध्यम से कराए जा रहे फसल के भौतिक सत्यापन कार्य में आ रही विभिन्न व्यवहारिक एवं तकनीकी समस्याओं से पूर्व में ज्ञापन के माध्यम से शासन एवं विभाग को अवगत कराया जा चुका है। उक्त समस्याओं का निराकरण न होने कि स्थिति में राजस्व पटवारी संघ के सभी सदस्य दिनांक 13/10/2026 से अनिश्चितकालीन आन्दोलन पर है।
