क्राईम /पुलिसछत्तीसगढ़न्यूजमुंगेली/लोरमी

दो पक्षों में खूनी संघर्ष दो की दर्दनाक मौत , तीन गम्भीर रूप घायल अस्पताल में भर्ती ,पुलिस ने जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी…

हरिपथमुंगेली/लोरमी– 2 जनवरी ग्राम चंदली में दो पक्ष में खूनी संघर्ष से दो की दर्दनाक मौत एवं तीन गम्भीर रूप से घायल हो गया। वारदात में शंकर उम्र 35 वर्ष पिता सियाराम राज एवं सुनील यादव 26 वर्ष पिता गणेश की मौत हो गई। विवाद में गोकुल राज पिता सियाराम 45 वर्ष , गणेश यादव 57 पिता केजू यादव एवं गजानन गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिनको 50 बिस्तर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रात में पुलिस घटना स्थल पहुँचकर स्थिति को नियंत्रित कर दोनो पक्ष के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की विवेचना में जुटी गई है। गुरुवार की सुबह घटना स्थल पर फॉरेंसिक टीम भी जांच में जुटी है।

मृतक
मृतक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  लालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदली में 1 जनवरी को बुधवार को रात 9 बजे आपसी संघर्ष में दो युवकों की मौत से क्षेत्र मे हड़कंप मच गया। एसडीओपी माधुरी धिरही ने मामले का संक्षिप्त विवरण बताया कि थाना लालपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चंदली में अटल चौक मुख्य  रोड पर लगभग 8:45 से 9:00 के बीच गणेश यादव व सुनील यादव नशे में धुत होकर हाथ में डंडा लेकर गाली गलौज कर रहे थे, जिसको मृतक शंकर  राज के द्वारा गाली गलौज क्यों कर रहे हो करके मना करने पर गणेश यादव व उसका बेटा सुनील यादव हाथ में रखे डंडों से शंकर राज को मारने लगे जिसको देखकर उसका भाई गोकुल राज व गजानन मेरे भाई को मार रहे हो कहकर वे दोनों भी डंडों से गणेश यादव व सुनील यादव को मारने लगे दोनों पक्षों के मारपीट से शंकर राज 35 वर्ष पिता सियाराम राज एवं सुनील यादव 26 वर्ष पिता गणेश यादव निवासी चांदली दोनों का घटना स्थल पर दर्दनाक मृत्यु हो गई।

घायल

खूनी संघर्ष में गोकुल राज,गजानंद राज, गणेश यादव घायल हुये हैं, जिनका इलाज 50 बिस्तर लोरमी में चल रहा है गांव व अस्पताल में स्थिति सामान्य है।आधा घण्टे चले खूनी संघर्ष में गणेश यादव एवं गोकुल राज गम्भीर से घायल हो गये,जिनको 50 बिस्तर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डिफर किया गया। गजानन का उपचार चल रहा है।

घायल

 पुलिस को जानकारी मिलते ही रात में ग्राम चण्डली के घटना स्थल पहुँचकर भारी पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित कर घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। बताया जा रहा है,मामले में पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगो की धरपकड़ कर हिरासत में  लेकर दोनो शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया।

थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने बताया कि घटना में दो लोगो की मौत एवं घटना स्थल फॉरेंसिक एक्सपर्ट की मदद लिया जा रहा है,मामले में जुर्म दर्ज कर जांच किया जा रहा है।

एसडीओपी माधुरी धिरही ने बताया कि दोनों पक्ष के खिलाफ विधिवत कार्यवाही किया जा रहा है, जुर्म दर्ज हो गया है। स्थिति सामान्य एवं नियंत्रित है।

error: Content is protected !!