क्राईम /पुलिसन्यूजमुंगेली

कुदाली से प्राण घातक हमला करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…

हरिपथ;मुंगेली-10 सितंबर पुलिस ने हत्या करने के प्रयास करने वाले दो  आरोपियों को 2 आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश (रूपये पैसे के विवाद) के चलते किये थे सिर पर कुदाली से वार कर प्राणघातक हमला किये। आरोपियों के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध कमांक 281/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 109, 3(5) बीएनएस के तहत किया गया कार्यवाही।

पुलिस ने बताया कि 7 सितंबर को प्रार्थी भवानी सिंह ठाकुर पिता बलराम सिंह ठाकुर उम्र 37 साल निवासी औराबाधा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली जिला मुंगेली द्वारा थाना सिटी कोतवाली मुंगेली उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 07.09.2026 के सुबह करीबन 6.00 बजे अपने घर में था उसी समय गांव का अभिषेक सिंह ठाकुर आकर बताया कि चाचा हरिवंश सिंह ठाकुर खेत तरफ जा रहा था और राजू मरकाम के घर के पास ही पहुंचा था तभी राजू मरकाम द्वारा पुरानी रंजीश (रूपये पैसे की विवाद) को लेकर संतोष मरकाम एवं राजू मरकाम दोनों एक राय होकर हत्या करने के नियत से चाचा हरिवश सिंह ठाकुर के कुदरी को छीनकर प्राणघातक हमलाकर मारपीट किया की सूचना मिलने पर मै जाकर देखा तो चाचा बेहोश था और चेहरा खून से लथपथ होने कि रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 296,115(2),351(3) 109,3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देषन एव नवनीत छाबड़ा, अति. पुलिस अधीक्षक मुंगेली प्रशांत शुक्ला एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मुंगेली  आशीष अरोरा के कुशल मार्गदर्शन पर घटनास्थल का निरीक्षण किये व वैज्ञानिक अधिकारी सीन ऑफ क्राईम मोबाईल युनिट जिला मुंगेली द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया जाकर त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर अभिरक्षा में लेकर थाना लाये जिनसे बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी राजू मरकाम से 01 नग कुदरी को जप्त किया जाकर आरोपीगण 1. राजू मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 36 वर्ष जाति गोड एवं 2. संतोष मरकाम पिता शिवलाल मरकाम उम्र 38 वर्ष जाति गोड दोनों निवासी औराबांधा को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े, थाना प्रभारी सिटी कोतवाली मुंगेली, प्रशिक्षु उनि. सीमा प्रआर. मनोज ठाकुर, बाली ध्रुव आरक्षक अरूण साहू, अजय चंद्राकर, संजय यादव, रवि श्रीवास एवं मनोज टंडन की  भूमिका रही।

Latest