भोजली महोत्सव समिति के द्वारा हरेली त्यौहार पर शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण ….

हरिपथ ◆ बिलासपुर ◆ 17 जुलाई छत्तीसगढ़ के लोकपर्व हरेली त्योहार पर भोजली समिति के द्वारा शहर के विभिन्न स्थानों पर पौधा रोपण किये।भोजली महोत्सव समिति तोरवा बिलासपुर के द्वारा तोरवा अरपा पुल रोड में पौधा रोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम समिति के सदस्यों के द्वारा कृषि यंत्रों का पूजन किया गया। तत्पश्चात अमरूद,बादाम,आम आदि वृक्षों का रोपण किया गया।

शंकर यादव ने बताया कि यह त्योहार सावन अमावस्या के दिन मनाया जाता है। आषाढ़ महीना में किसान अपने कृषि कार्य का प्रारंभ करते है।हरेली तिहार के आते आते खेतो में फसल हरा हो जाता है। इसके पश्चात किसान अपने यंत्रो की पूजा करते है। मुख्य रूप से यह त्योहार गाँव मे मनाया जाता है परंतु छत्तीसगढ़ के शहर भी इस त्यौहार से अछूता नही है।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शंकर यादव, गंगेश्वर सिंह उइके ( सलाहकार), सुनील भोई उपाध्यक्ष चंदन यादव (निर्देशक फूल भौरा),सहदेव कैवर्त, नंदकिशोर यादव महसचिव , मुकेश केवट , सुरेश दास मानिकपुरी,शुभम यादव, गीता निर्मलकर,सदस्य,सदस्य शरद यादव, अमर राठौर ,तिलक केंवट, गोपाल यादव,ssy कामेडी संजू ,तिलक केवट देवा भोई,मनीष पटेल, जतिन विश्वकर्मा,आदि उपस्थित थे।