“भेंट मुलाकात” मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम जरहागांव को नगर पंचायत बनाने की घोषणा सहित बारह अन्य प्रमुख की गई घोषणाएं … 33 करोड़ 12 लाख से अधिक 18 कार्यो का शिलान्यास एवं लोकार्पण …..

हरिपथ ||जरहगांव/ मुंगेली|| 30 अप्रेल मुख्यमंत्री भुपेश बघेल ने राज्य स्तर पर प्रचलित भेंट मुलाकात कार्यक्रम में शिरकत किये। जिसमें जिला को विभिन्न क्षेत्रों के विकास कार्य की घोषणा किये। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 12 लाख से अधिक के 18 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण किये।
सीएम भुपेश बघेल ने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति जानने आपके बीच आया हूं। सरकार बनते ही सबसे पहले किसानों का ऋण माफ किया।गर्मी के दिन में पानी गिर रहा है, इसमें पहली भेट-मुलाकात है, बड़ी संख्या में लोग यहां आए हैं, सबका स्वागत है।भेंट-मुलाकात का उद्देश्य विधानसभा में जो योजना पास करते हैं, उसकी जमीनी हकीकत जानना है।हमने किसानों को लाभ पहुँचाने के लिए 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी की। उन्हें उनकी उपज का वास्तविक मूल्य दिलाने के लिए राजीव गांधी किसान न्याय योजना की शुरुआत कर अंतरिम राशि सीधे उनके खाते में भुगतान किया जा रहा है।
दुर्गा मंदिर में पूजा अर्चना-मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव के बाजार चौक में स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्जवलन, माल्यार्पण एवं छत्तीसगढ़ के राज्यगीत के साथ भेंट-मुलाकात में आमजनों से संवाद की शुरुआत की।
मुख्यमंत्री की प्रमुख घोषणाएं– सीएम श्री बघेल ने कहा ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोला जाएगा। जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा मिलेगा। जिला अस्पताल में सिटी स्कैन की व्यवस्था होगी।नगर पालिका मुंगेली में नए कार्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। मुंगेली में नया स्विमिंग पूल निर्माण हेतु 50 लाख की घोषणा। जरहागांव स्कूल का उन्नयन स्वामी आत्मानन्द स्कूल में होगा। ग्राम अमोरा में जिला सहकारी बैंक का शाखा खोला जाएगा। मुंगेली बाईपास में प्रकाश की व्यवस्था हेतु डेढ़ करोड़ देने की घोषणा। जरहगांव पीएचसी का सीएचसी में होगा उन्न्यन।ग्राम पंचायत रामगढ़ में जिला अस्पताल पहुंच मार्ग का निर्माण कराया जाएगा। सर्किट जरहागांव हेतु पहुंच मार्ग का निर्माण।ग्राम सेतगंगा से ग्राम कोसमतरा तक सड़क मरम्मत एवं संधारण कार्य की घोषणा।
कार्यक्रम में संसदीय सचिव श्रीमती रश्मि सिंह ठाकुर, विधायक मुंगेली पुन्नूलाल मोहले, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष थानेश्वर साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष श लेखनी सोनू चंद्राकर, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , जिला अध्यक्ष सागर सिंह बैस सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए से अधिक के 18 कार्यों का किया शिलान्यास व लोकार्पण
प्रदेश व्यापी भेंट– मुलाकात कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज मुंगेली विधानसभा के ग्राम पंचायत जरहागांव पहुंचे। मुख्यमंत्री ने यहां 33 करोड़ 12 लाख 67 हजार रूपए के 18 विकास और निर्माण कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इसमे 31 करोड़ 45 लाख 13 हजार रूपए के 16 शिलान्यास तथा 01 करोड़ 67 लाख 54 हजार रूपए के 2 लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
मुख्यमंत्री बघेल ने जिला चिकित्सालय मुंगेली में 23 करोड़ रूपए की लागत से क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लाक निर्माण कार्य, ग्राम दुल्लापुर से जल्ली तक लंबाई 01.50 किमी. 92.89 लाख रूपए की लागत से सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 83.76 लाख रूपए की लागत से टी 04 से नेवासपुर 3.7 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 76.58 लाख रूपए की लागत से टी 06 रोड से जल्ली 3.6 किलोमीटर लम्बाई सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 75.25 लाख रूपए की लागत से विकासखण्ड पथरिया के कंचनपुर में शासकीय हाईस्कूल भवन का निर्माण कार्य, 74.22 लाख रूपए की लागत से टी 04 से किरना 4.17 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 73.77 लाख रुपए की लागत से एल 086 चिचेसरा से मुुंगेली 3.9 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 65.17 लाख रूपए की लागत से टी 05 रोड से चैराबुंदेली 2.94 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 53.83 लाख रूपए की लागत से टी 06 दुल्लापुर से लछनपुर 2.32 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 50 लाख रूपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जरहागांव में ब्लाक प्रोग्राम हेल्थ यूनिट सह पब्लिक हेल्थ लैब निर्माण कार्य, 39.56 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछालाटा से रौनाकापा 2.54 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 36.97 लाख रूपए की लागत से ग्राम कुकूसदा से पंडरियाझाप 2.49 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 35.33 लाख रूपए की लागत से एल 048 रेहुंटा से एम. डी. आर. मुंगेली नांदघाट रोड 1.81 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य, 33.63 लाख रूपए की लागत से जिला चिकित्सालय मुंगेली में इंटिग्रेटेड पब्लिक हेल्थ (हमर लैब) का निर्माण कार्य, 29.17 लाख रूपए की लागत से ग्राम बरछा से गोइंद्रा 2.37 किलोमीटर सड़क मार्ग निर्माण कार्य और 25 लाख रूपए की लागत से मुंगेली के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मो. बशीर खान वार्ड का शहरी हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 97.54 लाख रूपए की लागत से मुंगेली नहर से कांपा (फंदवानी) पहुंच मार्ग लंबाई एक किलोमीटर और 70 लाख रूपए की लागत से रूसा अंतर्गत शासकीय जे. पी. मिश्र विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में रिनोवेशन कार्य का लोकार्पण किया।
बेटे के निवेदन पर कैंसर पीड़ित माता की इलाज के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत सहायता देने के निर्देश दिए
मुंगेली 30 अप्रैल 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुंगेली जिले के ग्राम जरहागांव में आमजनों से संवाद किया। उन्होंने इस दौरान जरहागांव को नगर पंचायत का दर्जा और मुंगेली विधानसभा के ग्राम जरहागांव में नया कॉलेज खोलने सहित अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने 33 करोड़ 12 लाख रूपए के 18 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 31 करोड़ 35 लाख रूपए के शिलान्यास कार्य तथा एक करोड़ 67 लाख रूपए के लोकार्पण कार्य शामिल हैं।
माता कैंसर पीड़ित है इलाज के लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रखा है, मुख्यमंत्री विशेष सहायता योजना के तहत अब होगा इलाज – कार्यक्रम के दौरान अर्जुन कोशले ने बताया कि उनके पिता का कुछ वर्ष पहले ही निधन हो गया है, मां कैंसर पीड़ित है। अभी आयुष्मान कार्ड से इलाज करा रहा हूं, लेकिन इलाज का खर्चा काफी अधिक है, इसके लिए आधा एकड़ खेत गिरवी रख दिया हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसी गंभीर बीमारियों में आज आदमी की आर्थिक दिक्कतों को देखते हुए हमने मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य योजना बनाई है, जिसमें 20 लाख रूपए तक का इलाज हो जाता है। आपकी माता जी का इलाज इसी योजना से हो जाएगा और इस संबंध में अधिकारियों को निर्देशित भी किया। वंदना ने बताया कि मैं मुंगेली में रहती हूं। मुझे भी कैंसर की समस्या थी। मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत मुझे 5 लाख 50 हजार रूपए ब्लड कैंसर की इलाज के लिए प्राप्त हुए। आज जो मुझे आराम पहुंचा है वह आपकी वजह से है। शबाना कुरैशी ने बताया कि मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत गरम भोजन के साथ ही अण्डा भी दिया जा रहा है। मैंने देखा कि बहुत अच्छा लाभ मेरे बच्चे को मिला है। इसका वजन चार किलो बढ़ गया है। मधु ने बताया कि सोमवार को मेरे गांव में मोबाइल मेडिकल आती है और इलाज भी मिल जाती है।

तीन लाख रूपए का ऋण माफ हुआ, बच्चा पढ़ रहा है मेडिकल कॉलेज में – मुख्यमंत्री ने ग्रामीण विकास और कृषि हितैषी के संबंध में फीडबैक भी लिया। एक किसान ने बताया कि मुख्यमंत्री की कृषि हितैषी योजना से किसानों के लिए आर्थिक समृद्धि के नये रास्ते खुल गए हैं। इसका सीधा लाभ खेती-किसानी मंे पहुंचा ही है। दूसरे महत्वपूर्ण परिवर्तन भी नजर आ रहे हैं। किसान ने बताया कि उनके तीन बच्चे हैं। एक एमबीबीएस, एक नर्सिंग की पढ़ाई और एक एम.ए. कर रहा है।
आज ही आया बेरोजगारी भत्ते का पैसा – मुख्यमंत्री ने बेरोजगारी भत्ते के बारे में फीडबैक लिया। फुलमनी ने बताया कि आज ही मेरे मोबाइल में मैसेज आया है। हम लोगों को बेरोजगारी भत्ते मिलने से अपनी दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने में आसानी होगी। राजीव युवा मितान क्लब के बारे में मुख्यमंत्री ने जानकारी ली। लखीराम यादव ने बताया कि उन्होंने ओलम्पिक खेलों मंे भाग लिया और संभाग स्तर तक पहुंचे। उन्होंने एक सुन्दर गीत मुख्यमंत्री को सुनाया। मुख्यमंत्री ने खाद्यान्न सहायता योजना की समीक्षा भी की। हितग्राहियों ने बताया कि नियमित रूप से राशन मिल रहा है। गोमती साहू ने बताया कि रीपा की वजह से गांवों में पलायन रूक गया है। मोहन लाल साहू ने बताया कि 86 हजार का गोबर मैंने बेचा है और इससे मिले पैसों से बच्चों को पढ़ा रहा हूं।

छात्र ने सुनाया गीता का श्लोक, धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय
श्लोक पढ़कर कविता में सुनाया गीता के ज्ञान का सार
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़कर नई पीढ़ी में संस्कार और संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है
3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में बच्चों से ली जानकारी, बच्चों ने प्रिंट से बनाकर दिखाई मनचाही आकृति
मुंगेली 30 अप्रैल हर वर्ग के बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ सरकार ने स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की पहल की है, यहां छात्र-छात्राएं आधुनिक सुविधाओं के बीच अंग्रेजी माध्यम में उत्कृष्ट शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, इसके साथ ही यहां शिक्षा प्राप्त कर रहे बच्चों में सांस्कृतिक, साहित्यिक, सामाजिक चेतना और आध्यात्मिक रुचि का विकास भी हो रहा है।
इसका एक और उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के बीच मुंगेली जिले में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुँचे, यहां कक्षा ग्यारहवीं के छात्र आयुष ने मुख्यमंत्री से बात करते हुए गीता का श्लोक “धर्मक्षेत्रे कुरुक्षेत्रे समवेता युयुत्सवः, मामकाः पाण्डवाश्चैव किमकुर्वत सञ्जय” पढ़ते हुए कुरुक्षेत्र में महाभारत के युद्ध के बीच श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए गीता के ज्ञान को पंक्तिबद्ध कविता के रूप में सुनाया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छात्र की तारीफ़ करते हुए कहा कि नई पीढ़ी में संस्कार और अपनी संस्कृति दोनों की चेतना आ रही है। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में एक ओर जहां छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम की शिक्षा मिल रही है वहीं दूसरी ओर संस्कृति विषय का ज्ञान भी मिल रहा है।
मुख्यमंत्री ने कक्षा दसवीं की छात्रा श्वेता लहरे से 3D प्रिंटिंग मशीन के बारे में जानकारी भी ली। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें बताया कि 3D प्रिंटिंग मशीन की सहायता से वह मनचाही आकृति 3D में, इस मशीन के माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। जिसमें स्टूडेंट ने उन्हें फ्लैक्सिबल तितली, गणेश भगवान की मूर्ति और खरगोश की आकृति दिखाई गई। इसके साथ ही बच्चों द्वारा उन्हें खरगोश (रैबिट) की आकृति गिफ्ट भी की गई।
मुंगेली जिले में भेंट-मुलाकात बाद मुख्यमंत्री ने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल में क्लास 09 के बच्चो द्वारा बनाए गए ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट, होम आटोमेशन सिस्टम, ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट, लाइन फॉलोअर रोबोट, स्मार्ट डस्टबीन का निरीक्षण किया। ऑटोमेटिक स्ट्रीट लाइट ने एलडीआर सेंसर लगा हुआ है, दिन में रोशनी के समय काम नही करता, अधेरा होने पर ऑटोमेटिक शुरू हो जाता है।
इसी तरह होम आटोमेशन सिस्टम घर के लाइट फैन डायरेक्टली मोबाइल से नियंत्रित होते है। यह ब्लूटूथ सेंसर और आईआर सेंसर द्वारा नियंत्रित किए जाते हैं। ओबसटीकल एवोयडेंस रोबोट के सामने कुछ भी ओबसटिकल आने पर उस रास्ते से अलग चले जाता है, उससे टकराता नहीं है। यह रोबोट अल्ट्रासोनिक सेंसर से नियंत्रित होता है। लाइन फॉलोअर रोबोट में इस तरह से प्रोग्रामिंग की जाती है, ये निशचित पथ पर ऑटोमेटिक चलता है। स्मार्ट डस्टबीन एक ऐसा डस्ट बीन है, बिना स्पर्श के अपना ढक्कन खुल जाता है, बिना टच किए अपना कूड़ा करकट डाल सकते हैं।
