गांधी जयंती पर “रन फॉर डीएवी” का आयोजन, 200 से अधिक छात्र-शिक्षक दौड़े…


हरिपथ:गोबरीपाट(कोटा) 2 अक्टूबर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल, गोबरीपाट में आज 02 अक्टूबर गांधी जयंती के पावन अवसर पर “रन फॉर डीएवी – 2 किमी दौड़” का सफल आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष सरोज दुर्गेश साहू, विशिष्ट अतिथि समाजसेवी डॉ. एफ. एल. साहू एवं बड़ी संख्या में अभिभावकगण उपस्थित रहे।

गांधी जी की पूजा-अर्चना से हुआ शुभारंभ, मुख्य अतिथि सरोज दुर्गेश साहू ने कहा कि गांधी जी के स्वच्छता, स्वास्थ्य और सत्य के विचार आज भी हम सभी के लिए प्रेरणादायक हैं और बच्चों को उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए। समाजसेवी डॉ. एफ. एल. साहू ने भी बच्चों को फिट इंडिया के लिए प्रेरित किया।

200 छात्रों की दौड़ ने मोहा मन –
पूजा-अर्चना के पश्चात मुख्य अतिथि द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ प्रारंभ की गई। यह दौड़ विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर नगर पंचायत चौक होते हुए लगभग 2 किलोमीटर तक आयोजित की गई। इस दौड़ में कक्षा 6 से 12 तक के लगभग 200 छात्र-छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। “फिट इंडिया, स्वस्थ भारत” और “स्वच्छता ही सेवा” के नारों से पूरा नगर गूंज उठा।
जूस एवं फल वितरण –
कार्यक्रम के अंतिम में सभी विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के द्वारा जूस एवं फल वितरित किया गया। प्राचार्य सुधांशु जायसवाल ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं छात्रों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक सावित्री, पुष्पा, दीपा, दिव्या, नेहा, श्रद्धा, राजकुमारी, चुन्नू लाल, रूपेश, अमित, निर्मल, महेंद्र, लक्ष्मीनारायण इत्यादि शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।