औषधि प्रशासन ने नकली व अवमानक दवाइयों के रोकथाम के लिए तीन थोक औषधि विक्रेताओं के दवाइयों का सेंपल भेजा लैब…



हरिपथ:मुंगेली– 19 अगस्त नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली के नागरिकों को सुरक्षित एंव गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने हेतु नकली, अवमानक, एव नारकोटिक औषधियों की रोकथान एवं अन्य राज्य से लाई औषधियों की जांच हेतु अभियान संचालित किया जा रहा है।


निरीक्षण की कार्यवाही में कृष्णा मेडिकल स्टोर्स दाउपारा मुंगेली, महामाया मेडिकल एजेंसी मुंगेली एवं अनाया मेडिकल एजेंसी पंडीत दीनदयाल उपाध्याय वार्ड मुंगेली में कुल 03 थोक औषधि विक्रेताओं पर अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों की जांच की गई साथ ही एक नमूना (paravery Infusion 10 MI BATCH NO. POO26017C Mfg By – EUROCRIT LABS INTERNATIONAL PVT. LTD. VILL. – THANA BADDI DISTRICT SOLAN HP 173205) संकलन कर स्तर जांच हेतु राज्य औषधि प्रयोगशाला परीक्षण कालीबाडी रायपुर भेजा गया। जांच रिर्पोट आने पर उक्त दया के संबंध में औषधि एवं प्रसाधन सामाग्र अधिनियम 1940 एवं नियमवली 1945 के तहत अग्रीम कार्यवाही की जायेगी।

इस क्रम में इसके तहत स्वास्थ्य सचिव लोक स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़, नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन नवा रायपुर के निर्देशानुसार जिला मुंगेली में औषधियों एंव जिला दंडाधिकारी मुंगेली व अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में दिनांक 19/08/2026 को औषधि विभाग की संयुक्त टीम के द्वारा जिला मुंगेली में पहले दिवस अन्य राज्यों से क्रय किये गये औषधियों की जांच एवं स्वापक एवं मनः प्रभावी औषधियों के थोक विक्रेताओं के क्रय-विक्रय संबंधित दस्तावेजों जांच की कार्यवाही की गई।