धर्म संस्कृति कला न्यूजबिलासपुर/ बेलगहना

भूलकेश्वर आश्रम में स्वामी शिवानन्द ने किया रुद्राभिषेक…

हरिपथ:बिल्हा 5 अगस्त धौराभाठा के भूलकेश्वर आश्रम में स्वामी शिवानन्द ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किए।श्री सिद्ध बाबा आश्रम से सम्बंधित सभी आश्रमों में स्वामी जी के द्वारा लगातार सप्तम वर्ष से भगवान भोलेनाथ जी का रुद्राअभिषेक का कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है ।

इसी क्रम में तृतीय रुद्राभिषेक धौरभाठा में किया गया। सुबह से ही पूरा आश्रम परिसर ‘हर-हर महादेव’ और ‘बम-बम भोले’ के जयकारों से गूंज उठा। इस विशेष अवसर पर  स्वामी शिवानंद  महाराज का आगमन प्रातः 9.00 बजे आश्रम परिसर में हुआ जिसके बाद स्वामी जी की सानिध्य में भगवान भोलेनाथ जी का विधिवत पूजन व अभिषेक कर सुख शांति की कामना किये,इस बीच दूर-दूर से आए सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर भगवान भोलेनाथ का पवित्र जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया जिसमे जम्मू काश्मीर महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश,गुजरात, उत्तर प्रदेश,से भी भक्त सम्मिलित हुए । विशेष पूजा-अर्चना और श्रृंगा पूज्य स्वामी जी की सानिध्य में सुबह से ही महादेव का विशेष , जलाभिषेक और भस्म आरती की गई। इसके बाद बाबा भूलकेश्वर भोलेनाथ जी का आकर्षक फूलों और बेलपत्रों से भव्य श्रृंगार किया गया। श्रद्धालुओं ने सुख-समृद्धि की कामना करते हुए भगवान शिव को जल, दूध, शहद, धतूरा और अक्षत अर्पित किए।भंडारे और महाप्रसाद का आयोजन गया।

पूजा संपन्न होने के बाद शाम 3.00 बजे गोसाई बाबा आश्रम सागर में भी भगवान भूतनाथ महादेव एवं पार्थिव शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जिसके बाद उपस्थित सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद (भंडारे) का वितरण किया गया। समिति के सदस्योंने बताया कि गोसाई बाबा आश्रम में हर साल भव्य मेले का आयोजन किया जाता है।, क्षेत्र के लोगों के बीच इस स्थान के प्रति अटूट आस्था और विश्वास है । इस कार्यक्रम का लाभ लेने बड़ी दूर दूर से श्रद्धालू भक्तों की उपस्थित रही जिनमे प्रमुख रूप से बिलासपुर, मुंगेली,लोरमी, कवर्धा, कोरबा,कोटा 

Latest