क्राईम /पुलिसन्यूजलोरमी

घर मे घुसकर नाबालिक से छेडखानी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार कर भेजा जेल

हरिपथ:लोरमी-6 जुलाई  स्थानीय पुलिस ने कार्यवाही करते हुऐ घर में घुसकर द्वारा नाबालिग से छेडखानी कर परिजन से मारपीट करने  वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस एवं 8 पाक्सो एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया।

पुलिस ने बताया कि प्रार्थिया द्वारा थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज करायी कि 5 जुलाई को प्रार्थिया/पीड़िता अपने नाबालिग रिश्तेदार के साथ घर के हाल में धान चाल रही थी उसी समय भाठापारा निवासी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत प्रार्थिया/पीडिता के किराना दुकान मे आकर गुटखा और सिगरेट खरीदे जिसे सामान देकर प्रार्थिया अपने घर हाल मे गयी तभी उसके पीछे-पीछे लखन राजपूत भी उसके घर के हाल में घुस गये और उसके द्वारा गलत नियत से प्रार्थिया/पीड़िता के साथ छेड़खानी कर हाथ-बांह एवं छाती को दबाने लगा तथा अरविंद राजपूत ने पीड़िता की नाबालिग रिश्तेदार के साथ छेड़खानी करने लगा, पीड़िता द्वारा जोर से चिल्लाने पर आवाज सुनकर प्रार्थिया/पीड़िता के पति व पुत्र आये जिसे अरविंद राजपूत द्वारा गंदी-गंदी गाली गलौच कर हाथ झापड़ से मारपीट कर दोनो भाग जाने की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 281/2026 धारा 74, 75(2), 332(सी), 296, 115(2), 3(5) बीएनएस  एवं 8 पाक्सो एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

              विवेचना के दौरान महिला विरूद्ध शिकायत पर *जीरो टॉलरेंस नीति के तहत* त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत को मुखबीर सूचना एवं तकनीकी आधार पर हिरासत में लिया जाकर बारिकी से पूछताछ करने पर आरोपी अरविंद राजपूत एवं लखन राजपूत द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किये जाने पर आरोपी अरविंद राजपूत पिता स्व. कैलाश सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी फुलझर थाना चिल्फी हा.मु. राम्हेपुर गायत्री मंदिर के सामने वार्ड क. 15  व लखन सिंह राजपूत पिता फूलचंद राजपूत उम्र 49 साल निवासी भाठापारा को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में महिलाओं के संबंध में घटित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा तथा उप पुलिस अधीक्षक माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में थाना लोरमी पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक अखिलेश कुमार वैष्णव थाना प्रभारी लोरमी, रामकुमारी यादव एवं थाना स्टाफ की भूमिका रही।

Latest