मुंगेली की माही ने भिलाई में सेमी कत्थक नृत्य पर रही अव्वल…

हरिपथ:मुंगेली-6 जुलाई भिलाई में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की कला कृति महोत्सव में प्रतिभाशाली युवती माही पाठक ने प्रथम स्थान प्राप्त कर राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
गौरतलब है,माही पाठक कत्थक सेमी क्लासिकल डांस में अपनी बेहतरीन नृत्य इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में देश के अलग-अलग राज्यों से आए कई दिग्गज कलाकारों के सामने उम्दा प्रदर्शन कर ऐतिहासिक सफलता हासिल किया है। इससे पूर्व भी रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय नटरंग महोत्सव में भी द्वितीय स्थान प्राप्त चुकी है।
पिता सुनील पाठक ने बताया कि स्थानीय नागरिकों और कला प्रेमियों का कहना है कि माही पाठक ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर विभिन्न राज्यों के अन्य प्रतिभागियों के मध्य मुंगेली का नाम रौशन कर साबित कर दिया है कि कलाकार को उचित मंच व प्रोत्साहन मिले तो वह नित नई ऊंचाइयों को छू सकता है।
भव्य मंच पर हुईं सम्मानित हुई माही-भिलाई में आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के गरिमामयी समारोह के दौरान मुख्य अतिथियों द्वारा माही पाठक को मुख्य मंच पर ट्रॉफी और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।