संयुक्त टीम की कार्यवाही: आरा मशीन सहित डेढ लाख के ईमारती लकड़ी जप्त


हरिपथ:कोटा– 4 अक्टूबर को ग्राम लमकेना में सर्च वारंट जारी होने पर कोटा वन परिक्षेत्र , उड़नदस्ता बिलासपुर एवं पुलिस की संयुक्त टीम के साथ आरोपी सुरेश खांडे वल्द रेशम खांडे साकिन लमकेना, थाना कोटा, जिला बिलासपुर के घर दबिश देकर आरोपी के घर एवम बाड़ी से 1 नग मिनी आरा मशीन, 1 इलेक्ट्रिक चैन सॉ मशीन, 1 रमदा मशीन, एवं बढ़ईगिरी के अन्य सामग्रियों सहित सागौन, साल एवं मिश्रित चिरान= 1.024 घ.मी. जप्ती कर उक्त जप्त वनोपज को सेल डिपो कोटा भेजा गया है, जप्त वनोपज एवं सामग्री का बाजार मूल्य- 1.50 लाख रुपये आंकी गयी है। चूंकि आरोपी वन विभाग की टीम पहुंचने के पूर्व ही मौके से फरार हो गया था, जिसकी तलाश जारी है एवं वन अपराध प्रकरण क्रमांक 17789/02 दिनांक 03/10/2026 दर्ज कर भारतीय वन अधिनियम 1927 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।
मामले में मुख्य वन संरक्षक बिलासपुर मनोज पांडेय एवं वनमण्डल अधिकारी बिलासपुर नीरज के निर्देशानुसार एवं उपवनमंडल कोटा अनिल भास्करन के मार्गदर्शन में तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी कोटा नितिन लहरे के नेतृत्व में उक्त संयुक्त कार्यवाही में उड़नदस्ता बिलासपुर से उड़नदस्ता प्रभारी ऋतु साहू, वनक्षेत्रपाल शिव कुमार नाग, वनपाल लोकमणी त्रिपाठी, वनपाल संगीत तिर्की, वनपाल जॉन केनेडी, सुनील कुमार जायसवाल, वन परिक्षेत्र कोटा से प.स. कोटा संतोष यादव, प.स. अमाली सुरेश कुमार बंजारे, वनरक्षक लक्ष्मीनारायण साहू, उदय प्रकाश श्रीवास्तव, देव् यादव, दैनिक श्रमिक रवि कुमार साहू, रविदास मानिकपुरी, रविन्द्र मानिकपुरी, लखन लाल केंवट, पुलिस थाना कोटा से आरक्षक विनोद कुमार यादव एवं उमाशंकर पोर्ते आरक्षक का विशेष योगदान रहा।