नगरी निकायनियुक्तिन्यूजभाजपामुंगेली

मुंगेली नगरपालिका में नए चेहरों को एल्डरमेन की जिम्मेदारी….

हरिपथ:मुंगेली-2 जुलाई नगर पालिका परिषद  में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं को एल्डरमेन की जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। शासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पांच वरिष्ठ एवं सक्रिय भाजपा कार्यकर्ताओं को एल्डरमेन नियुक्त किया गया है।
नियुक्त एल्डरमेन में डॉ. संजय वर्मा, डॉ. लेखू साहू,  अमितेश आर्य,  राजेश तम्बोली एवं  खेमराज मोहले शामिल हैं। इन सभी की नियुक्ति को पार्टी के समर्पित और निष्ठावान कार्यकर्ताओं के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है। शंकर वार्ड के पूर्व पार्षद अमितेश विज्जु को युवा चेहरे को तवज्जो दिया गया है।
भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि संगठन ने हमेशा समर्पित कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी देने की परंपरा निभाई है। एल्डरमेन के रूप में नियुक्त ये सभी सदस्य नगर विकास, जनसमस्याओं के समाधान और नगर पालिका के कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।


नवनियुक्त एल्डरमेन ने पार्टी नेतृत्व और प्रदेश सरकार जिले के मंत्री अरुण साव ,स्थानीय विधायक पुन्नू लाल मोहले के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने नगर के विकास, स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कही।
नगर में इन नियुक्तियों के बाद राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। माना जा रहा है कि आने वाले समय में नगर पालिका के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी और आम जनता को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

Latest