आकाशीय बिजली की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत..

हरिपथ:लोरमी– 30 जून क्षेत्र के ग्राम पेंड्री तालाब (एन) में आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम पेंड्री तालाब (एन) निवासी सोनी यादव (39 वर्ष), पिता कन्हैया यादव सोमवार की शाम करीब 5:30 बजे अपने घर के बारी में मवेशियों के लिए चारा एवं पैरावट लेने गए हुए थे। इसी दौरान मौसम खराब होने के बीच अचानक आकाशीय बिजली गिर गई, जिसकी चपेट में आ गया परिजनों ने आवाज सुनकर किसी तरह 50 बिस्तर अस्पताल पहुँचे लेकिन चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। युवक को देखने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
देर रात करीब 9:30 बजे धर्मेश यादव, पिता सेवाराम यादव ने थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम 30 जून को परिजनों को सौंप दिया है,तथा मामले की विवेचना में जुट गई है। अचानक हुई इस घटना से गांव में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने की मांग किया है।