बेशकीमती शासकीय सेवा भूमि को बचाने नगर पालिका अध्यक्ष पक्ष-विपक्ष पार्षदों की बड़ी पहल: कलेक्टर के नाम सौपा ज्ञापन.. परिषद को देने की उठी मांग..

हरिपथ:लोरमी– 25 जून नगर के मुंगेली रोड स्थित बेशकीमती सेवा भूमि को नगर पालिका को हस्तांतरित कर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने प्रशासन के समक्ष बड़ा मुद्दा उठाया हैं। पार्षदों ने आरोप लगाया है, कि शहर के बीच स्थित सेवा भूमि पर रसूखदारों द्वारा लगातार बेजा कब्जा किया जा रहा है, जिससे शासकीय भूमि का दुरुपयोग हो रहा है। इस संबंध में मानस मंच पर आयोजित वृहद पंजीकरण शिविर में कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

ज्ञापन के अनुसार नगर पालिका क्षेत्र लोरमी के वार्ड क्रमांक 13 में स्थित सेवा भूमि खसरा नंबर 455 रकबा 1.57 एकड़ तथा खसरा नंबर 772 रकबा 1.86 एकड़ लंबे समय से अतिक्रमण की चपेट में है। पार्षदों ने बताया कि यह भूमि नगर के मध्य एवं मुख्य मार्ग पर स्थित होने के कारण काफी महत्वपूर्ण है और नगर विकास कार्यों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो सकती है।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है, कि उक्त भूमि पर लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, जिसकी शिकायत समय-समय पर राजस्व अधिकारियों से की जाती रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है। पार्षदों ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक उदासीनता के चलते प्रभावशाली लोगों के हौसले बुलंद हैं,और वे शासकीय भूमि पर कब्जा जमाने में लगे हुए हैं।
नगर पालिका अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने प्रशासन से मांग की है कि खसरा नंबर 455 एवं 772 की सेवा भूमि को तत्काल अतिक्रमण मुक्त कराया जाए। साथ ही उक्त भूमि को नगर पालिका लोरमी के अधीन हस्तांतरित कर विकास कार्यों के लिए उपलब्ध कराया जाए, ताकि क्षेत्र में जनहित के कार्यों को गति मिल सके।
पार्षदों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो बेशकीमती शासकीय भूमि पूरी तरह अतिक्रमण की भेंट चढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है, जिससे नगर हित में इस भूमि का उपयोग सुनिश्चित हो सके।
नगर के पार्षदों ने दिखाई एकजुटता-गौरतलब है, कि इतिहास में पहली बार ऐसा बड़ी पहल एवं एकजुटता देखने को मिल रही, की किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर के लिए पक्ष विपक्ष दोनों ही दल के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों पार्षदो ने बड़ी संख्या में लोरमी के विकास के लिए बेस कीमती सरकारी जमीन को बचाने बड़ी पहल कर नगर पालिका को देने की मांग कर बड़ी मैजेस दिया जा रहा हैं,की लोरमी के विकास से बड़ा कुछ नही हो सकता है,जो नगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सुजीत वर्मा, डॉ. अशोक जायसवाल —उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद, नेताप्रतिपक्ष सालिक बंजारे— पार्षद, वार्ड क्र. 15,उपनेताप्रतिपक्ष सीमा मनीष त्रिपाठी- पार्षद, वार्ड क्र. 03, कृष्ण कुमार निषाद — पार्षद, वार्ड क्र. 08, शिवशंकर यादव — पार्षद, वार्ड क्र. 17, सभापति पूर्णिमा घनश्याम यादव — पार्षद, वार्ड क्र. 18, शशांक वैष्णव — पार्षद, वार्ड क्र. 07धारणी पुरुषोत्तम राजपूत — पार्षद, वार्ड क्र. 10, धनंजय दुबे — पार्षद, वार्ड क्र. 12, सभापति-राजेन्द्र सलूजा — पार्षद, वार्ड क्र. 13, सोहन डड़सेना — पार्षद, वार्ड क्र. 14, रमा अहिरवार — पार्षद, वार्ड क्र. 16, पुष्पा छेंदु यादव — पार्षद, वार्ड क्र. 09 सामिल है।