जनदर्शनन्यूजलोरमी

डिप्टी सीएम ने जनदर्शन में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश…

हरिपथलोरमी– 21 जून नगर पालिका लोरमी स्थित विश्राम गृह में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आम लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन संवाद से जनकल्याण ही विष्णु के सुशासन का उद्देश्य है। ‘‘जनता से सीधा संवाद शासन की जवाबदेही का प्रतीक है।’’ जनदर्शन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, वरिष्ठ नागरिक और विभिन्न क्षेत्रों के नागरिक उपस्थित थे। लोगों ने बिजली, पानी, सड़क, राशन, पेंशन, चिकित्सा, शिक्षा, रोजगार और राजस्व से संबंधित अपनी शिकायतें और मांगें प्रस्तुत कीं। 

     उप मुख्यमंत्री श्री साव ने प्रत्येक आवेदन को ध्यानपूर्वक पढ़ा और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्परता से कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं के निराकरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनदर्शन में कुल 152 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें ग्राम नारायणपुर की आरती साहू ने नवीन राशनकार्ड बनवाने, कृष्ण कुमार मिश्रा ने ऋण पुस्तिका दिलाने, फूलचंद साहू ने पीएम आवास योजना का लाभ दिलाने सहित अन्य आवेदकों ने अपनी मांगों एवं समस्याओं से संबंधित आवेदन उप मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। 

*लोरमी में जनदर्शन बना समस्याओं के समाधान का मंच*

      उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह जनदर्शन कार्यक्रम मेला जैसे प्रतीत हो रहा है। अब खेती किसानी का कार्य शुरू होने वाला है, ऐसे में सबसे पहले मिलकर समस्याओं का समाधान किया जाए, यही इस जनदर्शन का उद्देश्य है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने अपनी समस्याएं और मांगें रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निराकरण किया गया।

*उपमुख्यंत्री ने वृक्षोरापण एवं जल संरक्षण का किया आह्वान*

         उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक होने और हर गांव में अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया। बरसात के मौसम में जल संरक्षण की जरूरत पर बल देते हुए उन्होंने कहा सभी गांवों के नागरिक बरसात के पानी का विभिन्न माध्यमों से संचय करें, ताकि तालाब और जलस्रोत भर सकें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मिलकर लोरमी को छत्तीसगढ़ की अग्रणी विधानसभा बनाना है। 

       कलेक्टर  कुन्दन कुमार ने बताया कि जनदर्शन में मुख्य रूप से खाद्य, विद्युत, राजस्व एवं वन विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। उन्होंने कहा कि सभी आवेदनों का विधिवत निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों को जनसमस्याओं को संवेदनशीलता से सुनकर त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए।

 इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल, वनमण्डलाधिकारी अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर  निष्ठा पांडेय तिवारी, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे, एवं  जनपद अध्यक्ष वर्षा विक्रम सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष सुजीत वर्मा, विक्रम सिंह धनीराम यादव, विनय साहू, गुरमीत सलुजा, पूर्व नप अध्यक्ष अंजना दास, रवि शर्मा, महाजन जायसवाल, डॉ उदय जायसवाल ,मंडल अध्यक्ष सुशील यादव, लेखराज ठाकुर, राजेन्द्र साहू , दिनेश कश्यप, दिनेश साहू, विश्वास दुबे, उपाध्यक्ष अशोक जायसवाल, विकास केशरवानी,घँशु राजपूत, महेंद्र खत्री,  नरेन्द्र खत्री, पवन गुप्ता,  एसडीएम अजीत पुजारी,तहसीलदार  शेखर पटेल, नायब तहसीलदार सीपी सोनी,शांतनु तारम, सहित बीएमओ डॉ जीएस दाऊ लोकनिर्माण के एसडीओ, एसडीओपी नवनीत पाटिल, सीएमओ चन्दन शर्मा, इंजीनियर मयंक साहू एवं वनविभाग एवं अन्य विभगागीय स्टाफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

डिप्टी सीएम ने महाराणा प्रताप हायर सेकंडरी स्कूल झाफल में 10 लाख रुपए में बनेगा कंप्यूटर कक्ष और शौचालय ,छात्र-छात्राओं को शीतल पेयजल के लिये  वॉटर फ्रिजर किये प्रदान 

लोरमी। उप मुख्यमंत्री एवं Efforts विधायक अरुण साव ने ग्राम झाफल में महाराणा प्रताप हायर सेकंडरी स्कूल में विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उनके सवालों का जवाब दिया और योग को जीवन का हिस्सा बनाकर लक्ष्य की ओर प्रयासरत रहने के लिए प्रेरित किया।

श्री साव ने झाफल स्कूल के विद्यार्थियों को शीतल पेयजल उपलब्ध कराने के लिए स्कूल को वॉटर फ्रिजर प्रदान किया। इस अवसर पर श्री साव ने विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उनके सवालों के उत्तर दिए और उन्हें जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करने की बात कही। उन्होंने कहा कि, अगर जीवन में असफलता मिले तो कभी ना घबराए। हार के बाद ही जीत होती है। कोई व्यक्ति जीवन में कभी असफल ना हुआ हो, ऐसा नहीं हुआ है। इसलिए हार से विचलित नहीं होना है।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने झाफल के शाला प्रवेश उत्सव के शुभ अवसर पर विद्यार्थियों को पाठ्य पुस्तक, कॉपी और पेन वितरित किए। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और उन्हें सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। श्री साव ने कहा कि, विद्यालय परिसर में पूर्व में 10 लाख रुपए की लागत से नवीन कंप्यूटर कक्ष एवं बालिका शौचालय निर्माण की घोषणा की है, जो शिक्षा की गुणवत्ता एवं छात्राओं की सुविधा की दिशा में एक मजबूत और दूरदर्शी पहल है। इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य, छात्र-छात्राएं,जनपद अध्यक्ष वर्षा सिंह, भाजपा के विनय साहू,नरोत्तम राजपूत सहित पदाधिकारी एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!