लोरमी

खुड़िया की महिलाओ को रोजगार के लिये एक लाख डॉ महंत एवं शेड निर्माण के लिये पांच लाख धर्मजीत ने देने की घोषणा किये।

हरिपथ न्यूज लोरमी..ग्राम खुड़िया में विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत ने धर्मजीत की अनुरोध पर महिलाओं के रोजगार के लिये एक लाख देने की घोषणा किये। देररात विधायक निधि 20 लाख लागत से निर्मित प्रो पीड़ी खेड़ा के स्मृति में निर्मित पर्यटन कुटीर का लोकार्पण किये। 

28 मार्च सोमवार की रात ग्राम खुड़िया में पर्यटन कुटीर लोकार्पण विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत की मुख्य आतिथ्य में एव विधायक धर्मजीत सिंह, पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल ब श्रीवास्तव , अशोक अग्रवाल, जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अतिथियों का पारम्परिक लोक बैगा नृत्य नृत्य से भव्य स्वागत किया गया। धर्मजीत सिंह ने अतिथियों का बिराइन माला पहनाकर स्वागत किये। ग्रामीणों ने चरणदास महंत व धर्मजीत सिंह का राजस्व ग्राम घोषणा के लिये विशाल माला से स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किये। 

सभा को सम्बोधित करते हुये चरण दास ने कहा की आप लोगों ग्राम जल्द ही राजस्व ग्राम हो जायेगा। राजस्व मंत्री ने सदन में घोषणा किया है। आप लोगो को एक लाख रुपये एक महीने बाद मिल जयेगा। यह जगह प्रकति के गोद में है। सरकार ने प्रति  एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा किये है। भुपेश बघेल ने जनकल्याण कारी  योजना आप लोगो के लिये चला रही है,इसका आप लोग भरपूर फायदा उठाये। 

 धर्मजीत सिंह ने कहा देर से आने के लिये क्षमा मांगे, विधान सभा अध्यक्ष को धन्यवाद दिए आज ग्रामवासियों को चरणदास महंत का स्वागत करना चाहिये क्योंकि जब मैं विधनसभा में खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाने की मांग सदन में करता हूं, तो वहाँ से मंत्री को आदेश देकर खुड़िया को राजस्व ग्राम बनाने के लिये निर्देश दिये। शीघ्र ही राजस्व ग्राम घोषित कर दिया जायेगा। विधानसभा अध्यक्ष से अनुरोध की ग्राम की महिलाओं के उत्थान के लिये रोजगार के लिये एक लाख अपने मद से प्रदान किये। साथ ग्रामीण महिलाओं को यहाँ एक शेड निर्माण के लिये अपने निधि से पांच लाख देने की घोषणा किये। डॉ महंत के द्वारा प्रदान करने वाले राशि से उनके लिये बर्तन सहित समान खरीदी कर आने वाले पर्यटकों के लिये खाना बनाने में उपयोगी हो।  इससे महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान होगी। इस अवसर पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव , अशोक अग्रवाल, थानेश्वर साहू,जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस ,संजीत बनर्जी, जनपद उपाध्यक्ष खुशबू वैष्णव, राकेश छाबडा, आविष यादव, सहित बडी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

error: Content is protected !!