
हरिपथ:लोरमी– 5 जून ग्राम तेलियापुरान में किसान के 10 एकड़ पैरावट में अज्ञात कारणों से आग लगने से हड़कम्प मच गया। ग्रामीणों ने 112 में सूचना देकर अग्नि शमन वाहन को बुलाया। 5 घण्टे बाद वाहन पहुँची। घंटे में शकत के बाद आग में काबू पाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम तेलियापुरान में गुरुवार को सुबह 8:00 बजे किसान राजेंद्र कश्यप पिता रामस्वरूप कश्यप निवासी ग्राम तेलियापुरान के पैरावत में अचानक आग लग गई जिसमें लगभग 10 एकड़ का धान की फसल का पहरावत चपेट में आ गया प्रोग्राम ग्रामीण ने बताया कि तत्काल उन्होंने डायल 112 में सूचना देकर अवगत कराया एवं आज में आग को बुझाने के लिए अग्निशमन वाहन का मांग किया इस दौरान आस पड़ोस से ग्रामीणों ने आग बुझाते रहे दोपहर 1:00 बजे अग्निशमन वाहन पहुंचने पर घंटे मशक्कत के बाद आज पर काबू पाया गया पास में ही विद्युत ट्रांसफार्मर है एवं तार ऊपर से गुजरी हुई है जो आपस में टकराने से दुर्घटना की आशंका जताई है।
जनपद सदस्य सभापति विद्यानंद चंद्राकर ने बताया कि किसान को आर्थिक क्षति हुई है, सरकार तत्काल मुआवजा राशि प्रदान कर मदद करें एवं क्षेत्र में अग्निशमन वाहन की अत्यंत आवश्यक है, इसे जल्द ही पूर्ण किया जाए।