क्राईम /पुलिसजुनापारा चौकीतखतपुरधोखाधड़ीन्यूजप्रधानमंत्री आवास योजनालोरमी

प्रधानमंत्री आवास योजना में घपलबाजी करने वाला फरार आरोपी (आवास मित्र) को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल…

हरिपथ:लोरमी-27 मई जूनापारा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बांधा में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण )में पात्र हितग्राहियों के स्थान अपात्र हितग्राहियों को पात्र बनाते हुए अपात्र हितग्राहियों के खाता नंबर आधार नंबर का उपयोग करके  एवं पंचायत प्रस्ताव पारित कराकर आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी कंप्यूटर ऑपरेटर अस्थाई रोजगार सहायक रितेश श्रीवास एवं ग्राम पंचायत बांधा के सचिव दिलीप पत्र के द्वारा कुल 6,70,000 रुपए के भुगतान में अनियमित  एवं फर्जीवाड़ा किया गया था।

जिला पंचायत बिलासपुर एवं जनपद पंचायत तखतपुर के द्वारा जांच टीम से जांच करने उपरांत जनपद पंचायत तखतपुर के विकास विस्तार अधिकारी  सुनील कुमार तिवारी द्वारा चौकी जूनापारा में प्रथम सूचना पत्र दर्ज कराया गया था , जिसमें मुख्य आरोपी राजेश कुमार सोनवानी लगातार फरार था ,प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  रजनेश सिंह के द्वारा प्रकरण के फरार आरोपी राजेश कुमार सोनवानी की तत्काल गिरफ्तारी हेतु पुलिस के अधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देशित किया गया था।  जिससे बिलासपुर पुलिस ,आरोपी राजेश कुमार सोनवानी की खोजबिन में लग गई थी, उक्त मामले में आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी पंचायत सचिव दिलीप पात्रो ,रोजगार सहायक रितेश श्रीवास के द्वारा हितग्राही राजेश कुमार पिता कन्हैया के स्थान पर आवास मित्र राजेश सोनवानी स्वयं ही हितग्राही बन गया था। हितग्राही सरस्वती मरावी के स्थान पर सरस्वती बर्मन को हितग्राही बनाया गया था हितग्राही रामपाल पोर्ते जिसका पहले से मृत्यु हो चुका था उसके स्थान पर केहर सिंह श्रीवास को हितग्राही बनाया गया था, हितग्राही लेनीबाई के स्थान पर रागनी सोनवानी को हितग्राही बनाया गया था हितग्राही सोना देवी अग्रवाल के स्थान पर सरोजनी बंजारे को हितग्राही बनाया गया था एवं हितग्राही गंगोत्री यादव जिसकी पहले से मृत्यु हो चुकी थी उसके स्थान पर गंगोत्री पात्रों को हितग्राही बनाकर शासकीय राशि में अनियमिता बरती गई थी और  लिखापढ़ी में पूरा धोखाधडी किया गया था ,प्रकरण में बंधा पंचायत के सचिव दिलीप पत्र को एवं रोजगार सहायक रितेश श्रीवास को सर्वोच्च न्यायालय से अग्रिम जमानत इस शर्त पर दी गई थी की हुई दोनों विवेचना कार्य में सहयोग करेंगे परंतु आवास मित्र राजेश कुमार सोनवानी का अग्रिम जमानत खारिज होने से लगातार आरोपी राजेश कुमार सोनवानी  फरार चल रहा था जिसे  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण ) मधुलिका सिंह एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नूपुर उपाध्याय के निर्देशन में जूना पारा चौकी प्रभारी संजीव ठाकुर के नेतृत्व में  जूना पारा पुलिस बल के सहयोग से आरोपी राजेश सोनवानी को ग्राम बांधा मुखबिर सूचना पर आज सतत प्रयास उपरांत गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Latest